Biden ने शेयर किया अपने डॉग्स का Cute Christmas Video, खूब हो रहा वायरल

वाशिंगटन। Joe Biden Dogs: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन का ट्वीट किया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ट्वीट किए इस वीडियो को अब तक 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 42 सेकंड के इस वीडियो में बाइडेन के दोनों जर्मन शेफर्ड कुत्ते मेजर और चैम्प क्रिसमस की मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    Video Viral: Biden ने Christmas पर शेयर किया अपने Dogs का वीडियो, हुआ Viral । वनइंडिया हिंदी
    Joe Biden Pets

    वीडियो को खूब पसंद कर रहे यूजर
    इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बाइडेन ने कैप्शन में लिखा है कि "कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इस साल किस तरह से सेलीब्रेट (क्रिसमस) कर रहे हैं, चैम्प और मेजर आपको मैरी क्रिसमस विश कर रहे हैं।"

    इस वीडियो में बाइडेन के दोनों जर्मन शेफर्ड स्वभाव से एक दूसरे के बिलकुल विपरीत नजर आ रहे हैं। इनमें जहां एक बिलकुल शांत बैठा हुआ है वहीं दूसरा पूरे घर में क्रिसमस गिफ्ट के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। ब्लैक कलर का जर्मन शेफर्ड अपने खिलौनों को लेकर हर जगह दौड़ता नजर आ रहा है। दोनों के इस क्यूट वीडियो यूजर खूब देख रहे हैं और खूब सारे कमेंट कर रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा मेरी क्रिसमस। मैं व्हाइट हाउस में एक बार फिर से कुत्तों को प्यार करने वाले शख्स के पहुंचने का इंतजार कर रहा हूं।

    वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा 'लव इट'। बहुत सारे यूजर अपने कुत्ते के साथ फोटो डालकर भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अपने कुत्ते की फोटो डालते हुए रिप्लाई किया फ्रैंक ने भी मेरी क्रिसमस कहा है और वह बहुत खुश है कि कुत्ते अब एक बार फिर लोगों के घर (व्हाइट हाउस) में पहुंचने वाले हैं। एक और यूजर ने अपने दो कुत्तों की फोटो डालकर रिप्लाई में उनकी ही तरफ से मैसेज भेजा, "चैम्प और मेजर, हैप्पी हॉलीडेज, हमें बहुत गर्व है कि हमारे पैरेंट्स ने आपको व्हाइट हाउस के लिए चुना है। आपका- रिवर और एली।"

    हालांकि सारे कमेंट तारीफों वाले ही नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा "आई लव यू मैन। लेकिन अभी ये समय नहीं है। मैं अपने परिवार को खाना नहीं खिला पा रही जैसे कि लाखों अमेरिकन अभी नहीं खिला पा रहे। क्या आपको लगता है कि ये प्यारे-प्यारे डॉग्स के हमें क्रिसमस विश करने से ये सब सही हो जाएगा कि हम डूब रहे हैं ? हमारे लिए कोई खुशी नहीं है, हम टूट चुके हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+