पुतिन जैसे लोगों को देश नहीं चलाना चाहिए, लेकिन वो चला रहे हैं: जो बाइडेन
वॉशिंगटन, 29 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिस तरह से पोलैंड में रूस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि था कि यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता है, उस बयान पर लगातार विवाद हो रहा है। हालांकि व्हाइट हाउस और खुद जो बाइडेन ने अपने इस बयान पर सफाई दी थी कि उनका यह कतई मतलब नहीं है कि रूस में किसी भी तरह भी तरह का सत्ता परिवर्तन हो, यह पूरी तरह से रूस के लोगों पर निर्भर है। लेकिन जिस तरह से बाइडेन के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है उसपर बाइडेन ने एक बार फिर से सफाई दी है।
Recommended Video

जो बाइ़डेन ने कहा कि मैं नैतिक रूप से उन लोगों की भावनाओं को व्यक्त कर रहा था जो लोग महसूस कर रहे हैं। मैं अपने किसी भी बयान से पीछे नहीं हट रहा हूं। मैं फिर से साफ कर देना चाहता हूं कि ना तो मैं तब और ना ही मैं अब किसी नीति में बदलाव की बात कर रहा था। पुतिन जैसे लोगों को देश को नहीं चलाना चाहिए, लेकिन वो चला रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि ना तो मैं तब औ ना ही अब किसी भी नीति में बदलाव की बात कर रहा था, मैं इसके लिए किसी भी तरह की माफी नहीं मांग रहा हूं।
सीएनएन से बातचीत के दौरान बाइडेन ने कहा कि मैंने वही जाहिर किया जो अभी कहा। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले जो बाइडेन ने कहा कि था कि भगवान के लिए यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता है। बाइडेन के इस बयान के बाद व्हाइट हाउश की ओर से बयान जारी करके इस बाबत सफाई दी गई थी। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि यह किसी भी तरह के सत्ता परिवर्तन की अपील नहीं थी। राष्ट्रपति यह कहना चाहते थे कि पुतिन को पड़ोसी देशों में अपनी ताकत का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। वह रूस में पुतिन की सत्ता और सत्ता परिवर्तन की बात नहीं कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications