पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर इमरान का बरसा ज्ञान, कहा- इतिहास में जीसस का कोई जिक्र नहीं
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इतिहास से छेड़छाड़ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इमरान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हजरत ईसा (जीसस क्राइस्ट) का इतिहास में कोई जिक्र ही नहीं है। अपने गलत बयानबाजी की वजह से इमरान खान को लोगों सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुनाई है।

इमरान खान ने लाहौर में मंगलवार को पैंगबर मोहम्मद की सालगिरह के मौके पर एक इवेंट में बोलते हुए कहा, 'बाकि पैगंबर अल्लाह के आए, लेकिन मानवीय इतिहास में उनका जिक्र ही नहीं है। बड़ा कम जिक्र है। हजरत मूसा का है, लेकिन हजरत ईसा को तो जिक्र नहीं है।' खान के इस बयान ने न सिर्फ पाकिस्तान में ईसाई धर्म के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाई है, लोगों दुनियाभर के लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।
पाकिस्तान प्रधानमंत्री के इस अजीबो-गरीब बयान पर लाहौर के ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट गुल बुखारी ने हैरानी व्यक्त की है। वहीं, तारीक फतह ने खान के इस बयान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का नया ज्ञान बताया है।
पिछले सप्ताह भी इमरान खान एक विवादास्पद बयान देकर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि एक अच्छा नेता वही है जो यू टर्न लेना जानता है।
ये भी पढ़ें: एक अच्छा नेता वही जो 'यू टर्न' लेना जानता हो: इमरान खान












Click it and Unblock the Notifications