Mahua Moitra को Indigo फ्लाइट में देखते ही लोगों ने लगाए चोर-चोर के नारे, नाराज TMC सांसद ने Video शेयर किया

Mahua Moitra misbehaved in IndiGo flight: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ इंडिगो की फ्लाइट में बदसलूकी हुई। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर खुद को कुछ लोगों द्वारा घेरे जाने और परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। सांसद ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें महुआ को पुरुषों के एक ग्रुप गंदी तरह से घूरता नजर आ रहा है और कुछ लोग टीएमसी चोर, भाइपो चोर, पिसी चोर, सब चोर' के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

कृष्णानगर से सांसद मोइत्रा ने इस घटना के संबंध में इंडिगो एयरलाइंस और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से कठोर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो एयरलाइन को टैग करते हुए भी शेयर किया है और तुरंत दोषी यात्रियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Mahua Moitra

Indigo की फ्लाइट में घुसते ही पुरुषों ने घूरा और...

अपनी पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह एक सरकारी काम से फ्लाइट से दिल्‍ली जा रही थीं क्‍योंकि दिल्‍ली में उन्हें रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लेना था। उन्होंने लिखा, "मैं 6E 719 फ़्लाइट में सीट नंबर 1F पर बैठी थी। तभी 4-6 लोग एक ग्रुप में फ़्लाइट में चढ़े, उन्होंने मुझे घूरा और फिर फ़्लाइट के पिछले हिस्से में चले गए।"

Mahua Moitra को देखते ही TMC चोर के लगाए नारे

टीएमसी सांसद ने बताया यह घटना विमान के लैंड होने और दरवाजे खुलने से ठीक पहले हुई, जब उन लोगों ने हंगामा करते हुए उनका वीडियो बनाया। मोइत्रा द्वारा शेयर किए गए 30 सेकंड का वीडियो इसी पल का है, जिसमें एक शख्स 'टीएमसी चोर, भाइपो चोर, पिसी चोर, सब चोर' जैसे नारे लगाता सुना जा सकता है, वहीं लोग कथित तौर पर "चोर-चोर, टीएमसी चोर और जय श्री राम" के नारे भी लगा रहे थे।

महुआ मोइत्रा बोलीं- ये जनता का गुस्‍सा नहीं, उत्पीड़न है

इस घटना को "जनता का गुस्सा" मानने से इनकार करते हुए मोइत्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह कोई 'जनता का गुस्सा' नहीं है।" उन्होंने इस सुझाव को खारिज कर दिया कि यह हरकत सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा से हार के बाद की कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया थी। उन्होंने जोर देकर कहा, "यह उत्पीड़न है और विमान में मेरी सुरक्षा का उल्लंघन करता है।"

महुआ मोइत्रा ने दोषी यात्रियों को 'नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग

कृष्णानगर की सांसद ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को टैग करते हुए मांग की कि इन उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डाला जाए। उन्होंने इंडिगो से चालक दल (क्रू) की रिपोर्ट ढूंढने और इसमें शामिल व्यक्तियों के नाम उजागर कर उन्हें "बेनकाब" करने का भी आह्वान किया।

मोइत्रा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हा रही है। उन्होंने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और एमके स्टालिन सहित INDIA ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेताओं को टैग किया। उन्होंने इस घटना को सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के एक पैटर्न का हिस्सा बताया।

हालांकि, इंडिगो ने अभी तक यात्रियों की विशिष्ट पहचान के संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। एयरलाइन आमतौर पर आंतरिक जांच के मानक प्रोटोकॉल का पालन करती है, जिसके बाद डीजीसीए को 'नो-फ्लाई लिस्ट' के लिए नाम सुझाती है। इस घटना ने एक बार फिर अनियंत्रित यात्री व्यवहार पर ध्यान केंद्रित किया है, यह एक ऐसा मुद्दा है जिसने पिछले एक साल में भारतीय घरेलू एयरलाइंस को अक्सर परेशान किया है।

Mamata Banerjee 15 साल बाद CM पद से हटाई गईं, राज्‍यपाल ने भंग की विधानसभा, अब क्‍या होगा?
Mamata Banerjee 15 साल बाद CM पद से हटाई गईं, राज्‍यपाल ने भंग की विधानसभा, अब क्‍या होगा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+