LSG vs RCB: लखनऊ-आरसीबी मैच बारिश से रुका, रद्द होने पर कौन होगा प्लेऑफ़ से बाहर

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिला है। लखनऊ की बैटिंग के दौरान दूसरी बार बारिश आई, इसके बाद मैच को रोकना पड़ा। 14 ओवर खत्म होने पर मैच रुका, इसके बाद कवर्स से मैदान को ढक दिया गया।

बारिश के कारण खेल रुकने तक लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही थी। टीम ने 14 ओवरों में 10.36 की शानदार रन रेट से 145 रन बना लिए थे और उनका मात्र 1 विकेट गिरा था। पारी का मुख्य आकर्षण मिचेल मार्श की आतिशी बल्लेबाजी रही, जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में 107 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

LSG vs RCB

उनके साथ निकोलस पूरन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। गेंदबाजी की बात करें तो क्रुणाल पांड्या ने अपने 4 ओवर के कोटे में 31 रन देकर एकमात्र सफलता हासिल की, जबकि रोमारियो शेफर्ड काफी महंगे साबित हुए। कुल मिलाकर, लखनऊ की टीम एक विशाल स्कोर की ओर अग्रसर थी जब बारिश ने खलल डाला। इसके बाद एक-एक ओवर की कटौती करते हुए मुकाबला 19 ओवर का कर दिया गया।

मिचेल मार्श ने अपनी शतकीय पारी में 56 गेंदों का सामना कर 111 रन बनाए। ऋषभ पंत ने महज 10 गेंदों में ही 32 रनों की पारी खेल डाली और लखनऊ का स्कोर 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रनों तक पहुंचा दिया। आरसीबी के लिए हेजलवुड, रशिख डार और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट झटके। अन्य गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+