जेफ बेजोस ने रचा इतिहास, अपने तीन साथियों के साथ स्पेस की सैर कर सुरक्षित लौटे
जेफ बेजोस अपने तीन साथियों के साथ स्पेस की सैर कर सुरक्षित लौटे
वाशिंगटन, 20 जुलाई: दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस अपनी ड्रीम स्पेस फ्लाइट के सफर के बाद बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। मंगलवार को अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अंतरिक्ष की अपनी 11 मिनट की यात्रा करके धरती पर लौट आए। उनके साथ 3 और यात्री थे। ये यात्री जेफ के भाई मार्क, 82 साल की वैली फंक और 18 साल के युवा ओलिवर डेमेन हैं।
Recommended Video

जेफ बेजोस और उनके तीनों साथी भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार शाम 6 बजकर 42 मिनट पर रवाना हुए और यात्रा पूरी कर लौट आए। जैसे ही उनकी स्पेस फ्लाइट ने कामयाबी के साथ अपना सफर पूरा किया तो 82 साल की फंक दुनिया की सबसे उम्रदराज ऐस्ट्रोनॉट बन गईं। वहीं 18 साल की उम्र में ओलिवर डेमन सबसे युवा ऐस्ट्रोनॉट हो गए।ओलिवर ने हाल ही में हाई स्कूल पास किया है। इसके साथ ही 57 साल के बेजोस स्पेस ट्रैवल करने वाले दूसरे अरबपति बन गए। उनसे पहले ब्रिटेन के कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन ये कारनामा कर चुके हैं।
बेजोस और उनकी टीम जिस रॉकेट से गए थे, वह ऑटोनॉमस है यानी उसे पायलट की जरूरत नहीं पड़ती। न्यू शेफर्ड रॉकेट सबऑर्बिटल फ्लाइट है और यह ध्वनि की तीन गुना रफ्तार से अंतरिक्ष की ओर जाता है। इसके कैप्सूल में 6 सीटें हैं। यह कैप्सूल के सबसे ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचने पर रॉकेट से अलग हो जाता है और अंतरिक्ष में घूमने के दौरान कुछ मिनट बिना ग्रैविटी भारहीनता भी रहेगी। इसके बाद स्पेस कैप्सूल बेजोस को लेकर धरती की ओर रवाना हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications