जल्द ही बुर्ज खलीफा से छिन जाएगा ताज, ये होगी दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग

Tallest Building Of The World, अगर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का जिक्र होता है तो बुर्ज खलीफा का नाम सबसे उपर आता है। अभी बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। लेकिन जल्द ही बुर्ज खलीफा से ये ताज छिनने वाला है।

सऊदी अरब में निर्माणाधीन एक इमारत के पूरी तरह बनने के बाद ये बुर्ज खलीफ से भी ऊंची होगी। इसे जेद्दा टॉवर के नाम से फिलहाल जाना रहा है। यह बुर्ज खलीफा से 172 मीटर ऊंचा होगा, जिससे इसकी ऊंचाई एक किमी (1000 मीटर) हो जाएगी।

Jeddah Tower Could Replace Burj Khalifa As Tallest Building Of The World

चौदह साल पहले दुबई में बुर्ज खलीफा 828 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन गई थी। इसने कई रिकॉर्ड बनाए और मशहूर हो गई। बुर्ज का निर्माण 2004 में शुरू हुआ, और इसे आधिकारिक तौर पर 2010 में खोला गया। हालांकि अब एक नई इमारत की चर्चा हो रही है जो इसकी उंचाई के रिकॉर्ड को पार कर सकती है। जो करीब 1 किमी ऊंची होगी।

शिकागो के प्रैक्टिस एड्रियन स्मिथ, गॉर्डन गिल जेद्दा में इस विशाल इमारत का निर्माण कर रही है। जेद्दा इकोनॉमिक कंपनी की यह इमारत लक्जरी आवास, कार्यालय स्थान, सर्विस्ड अपार्टमेंट और लक्जरी कॉन्डोमिनियम का मिश्रण होगी। इस टावर के कई इस्तेमाल होंगे। इसमें एक फोर सीजन होटल, अपार्टमेंट स्पेस, ऑफिस स्पेस और लाल सागर को देखने वाली दुनिया की सबसे ऊंची ऑब्जर्वेटरी होगी।

इस टावर की नींव और पाइलिंग का काम 2010 की शुरुआत में हुआ था। जीडब्ल्यूआर के अनुसार, $1.23 बिलियन की कीमत वाला जेद्दा टॉवर उत्तरी जेद्दा में स्थित है। यह 20 अरब डॉलर की मेगा-परियोजना का हिस्सा है। जिसका निर्माण पांच साल के ठहराव के बाद 2023 में फिर से शुरू हुआ है। इमारत का एक तिहाई काम हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+