जेद्दाह के सुसाइड ब्लास्ट से पाकिस्तान का कनेक्शन
जेद्दाह। सऊदी अरब के जेद्दा में रविवार को अमेरिकी कांसुलेट के पास जो सुसाइड ब्लास्ट हुआ था उसका हमलावर पाकिस्तानी था। इस घटना में दो सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए थे और हमलावर मारा गया था।

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा है कि हमलावर की पहचान हो गई है। सरकार के मुताबिक उसका नाम अब्दुल्ला गुलजार खान है और वो पाकिस्तानी था।
आपको बता दें कि हमला अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के दिन तड़के हुआ था। वर्ष 2004 में अमरीकी वाणिज्य दूतावास पर चरमपंथियों का हमला हुआ था जिसमें 10 लोग मारे गए थे।
अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है लेकिन सीएनएन के मुताबिक घटना में आईएसआईएस की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications