'जो अयोध्या में राम मंदिर जाएगा, वो मुसलमान बनकर निकलेगा', जावेद मियांदाद का 'जहरीला' Video Viral
Javed Miandad Ayodhya Ram Mandir: पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का इतिहास रहा है, कि वो खेल पर कम, मजहबी बातों में ज्यादा मुलव्विस रहते हैं। पाकिस्तान के क्रिकेटर्स पर हमेशा से धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप लगते रहे हैं और पूर्व हिंदू पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने तो खुलेआम पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आरोप लगाया था, कि ड्रेसिंग रूम में उनके साथ भेदभाव किया जाता था।
वहीं, जैसे-जैसे अयोध्या में भव्य राम मंदिर का अभिषेक समारोह नजदीक आ रहा है, इंटरनेट पर मंदिर का अपमान करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होने लगे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान जावेद मियांदाद दावा करते नजर आ रहे हैं, कि नया राम मंदिर, हिंदुओं को मुस्लिम में कन्वर्ट कर देगा।

मियांदाद के मन में कितना जहर?
जावेद मियांदाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो राम मंदिर को लेकर अनाप शनाप बोलते दिख रहे हैं। वीडियो में जावेद मियांदाद को कहते सुना जा सकता है, कि "अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करने वाले हिंदू, मुस्लिम के रूप में सामने आएंगे।"
जावेद मियांदाद वीडियो में कहते दिख रहे हैं, कि "इंडिया में जो कुछ हो रहा है और जिस तरह से भारतीय प्रधानमंत्री जो हैं, मोदी साहब ने, एक बड़ा अच्छा काम किया, उनके लिहाज से अच्छा है, हमारे लिहाज से नहीं, लेकिन मैं उसके डीप में, गहराइयों में जाकर वो बताता हूं, एक मस्जिद को मंदिर बनाया है, तो इंशा अल्लाह, मेरा ईमान है, कि जो भी वो मंदिर में जाएगा, वो मुसलमान बनकर निकलेगा।"
जावेद मियांदाद वीडियो में आगे कहते दिख रहे हैं, कि "क्योंकि हमारी जड़ें हमेशा रहती हैं, मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है, कि यही वह जगह होगी, जहां से मुसलमान एक बार फिर उठ खड़े होंगे।"
आपको बता दें, कि मियांदाद का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आज का नहीं है।
बल्कि, मियांदाद ने तीन साल पहले 8 अगस्त 2020 को ऐतिहासिक राम मंदिर के भूमि पूजन के तीन दिन बाद ये वीडियो जारी किया था और एक बार फिर से ये वीडियो उस वक्त वायरल हो रहा है, जब राम मंदिर के द्वार आम लोगों के लिए खुलने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले साल 22 जनवरी को होने की उम्मीद है।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही में कहा था, कि अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।
पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में, मिश्रा ने कहा था, कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अगले साल 20 से 24 जनवरी के बीच किसी भी दिन "प्राण प्रतिष्ठा" से संबंधित एक कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री कार्यालय ने अभी तक अंतिम तारीख नहीं बताई है।
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज के मुताबिक, अनुष्ठान 15 जनवरी से 24 जनवरी तक होंगे। उनकी ओर से पीएमओ को पत्र लिखा गया था, जिसका जवाब भी मिल गया है। अब यह तय हो गया है, कि प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। इस प्रतिष्ठा समारोह में प्रमुख संतों, प्रतिष्ठित हस्तियों और बड़ी संख्या में भक्तों को आमंत्रित किया गया है।
भ्रम में ही रहिए मियांमाद
आपको बता दें, कि भ्रम में रहना और अनाप-शनाप बोलना पाकिस्तानियों की पहचान रही है। चाहे वह दूसरों पर अपने आधिकारिक विश्वास की काल्पनिक सर्वोच्चता में उनके विश्वास के बारे में हो, उनकी लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था के दुनिया में सर्वश्रेष्ठ होने के बारे में हो या यहां तक कि उनके क्रिकेट मानकों के बारे में हो, पाकिस्तानी अक्सर खुद को ही धोखा देते रहते हैं, कि वो दुनिया में सबसे आगे हैं।
इस भ्रम का एक बार फिर से उस वक्त पोल खुल गया, जब क्रिकेट वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तानी अपनी क्रिकेट टीम को दुनिया की नंबर-1 टीम बता रही थी, लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पूरे टूर्नांमेंट में सिर्फ चार मैच ही जीत पाई, वो भी टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीमों। पाकिस्तान ने सिर्फ एक ही मजबूत टीम न्यूजीलैंड को हराया, वो भी बारिश से धुले मैच में।












Click it and Unblock the Notifications