वैज्ञानिकों को मिली एक और 'महा-पृथ्वी', खून की तरह लाल तारे की कर रही परिक्रमा

नई दिल्ली: ब्रह्मांड अपने आप में बहुत से राज समेटे हुए है, जिसको सुलझाने के लिए बड़े पैमाने पर रिसर्च हो रही। अब वैज्ञानिकों को पृथ्वी जैसा एक्सोप्लैनेट (बहिर्ग्रह) का पता चला है, जिसे आम भाषा में 'सुपर अर्थ' (महा-पृथ्वी) कहा जा रहा। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने इसकी हमारे ग्रह से दूरी भी पता लगा ली है। (पहली तस्वीर साभार- abriel Pérez Díaz, SMM)

तारे की कर रहा परिक्रमा

तारे की कर रहा परिक्रमा

डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के सुबारू टेलीस्कोप का उपयोग करने वाले खगोलविदों की एक टीम ने पृथ्वी जैसे एक्सोप्लैनेट की खोज की है। इस टीम का नेतृत्व हिरोकी हरकावा कर रहे थे। ये सुपर अर्थ एक तारे की परिक्रम कर रहा है, जिसका नाम Ross 508 है। वहीं इस खोजे गए नए ग्रह की दूरी हमसे 36.5 प्रकाश वर्ष है।

10.75 दिन में कर रहा परिक्रमा

10.75 दिन में कर रहा परिक्रमा

खगोलविदों के मुताबिक ग्रह अपने मूल तारे Ross 508 के "गोल्डीलॉक्स जोन" में परिक्रमा करता है। Ross 508 एक छोटा और तुलनात्मक रूप से मंद लाल बौना तारा है। आगे की जांच में पता चला कि Ross 508 बी का न्यूनतम द्रव्यमान चार पृथ्वी के द्रव्यमान के बराबर है। इस वजह से ये 10.75 दिनों में परिक्रमा पूरी कर लेता है।

पिछले साल भी मिला था दूसरा सुपर अर्थ

पिछले साल भी मिला था दूसरा सुपर अर्थ

विछले साल वैज्ञानिकों को एक सुपर अर्थ मिला था, जिसका नाम GJ740 है। ये हमारे ग्रह की तुलना में बहुत ज्यादा गर्म है और पृथ्वी से तीन गुना ज्यादा वजनी है। इसकी भी दूरी हमसे 36 प्रकाशवर्ष है। वैज्ञानिकों के मुताबिक हमारी पृथ्वी सूर्य का चक्कर 365 दिन में लगाती है, लेकिन ये अपने मूल तारे का चक्कर 2.4 दिन में ही लगा लेता है।

नासा भी जारी करेगा दो ग्रहों का लुक

नासा भी जारी करेगा दो ग्रहों का लुक

वहीं दूसरी ओर जल्द ही नासा दो ग्रहों के विस्तृत लुक को जारी करेगा। उनका मानना है कि ये पृथ्वी जैसे लगते हैं, लेकिन इस पर ज्यादा खोज के लिए विस्तृत रिसर्च की जरूरत है। इसमें से एक का नाम 55 Cancri e है, जबकि दूसरे का नाम LHS 3844 b रखा गया। इसमें सुपर-हॉट ग्रह Cancri e बुध की तुलना में अपने मूल तारे के करीब सूर्य की परिक्रमा करता है, जबकि LHS 3844 b उसकी तुलना में काफी ठंडा है। टेलीस्कोप की मदद से दोनों के सतह की फोटो लेने की कोशिश की गई, लेकिन वैज्ञानिक इसमें नाकामायब रहे। ऐसे में अब दूसरे उपकरण का इस्तेमाल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+