शर्टलेस बॉडी बिल्डर करते हैं इस रेस्टोरेंट में खाने की डिलीवरी, महीने में हो रही लाखों की कमाई

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है। शुरूआत में ज्यादातर देशों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब सभी जगहों पर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच होटल, रेस्टोरेंट, बार, पब तो खुल रहे हैं, लेकिन वहां से कस्टमर गायब नजर आ रहे हैं। ऐसे में कंपनियां अब अपनी सेल बढ़ाने के लिए नायब तरीके निकाल रही हैं।

शर्टलेस बॉडी बिल्डरों को दी नौकरी

शर्टलेस बॉडी बिल्डरों को दी नौकरी

जापान भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां रेस्टोरेंट तो खुल रहे हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग वहां आ रहे हैं। ऐसे में सेंट्रल जापान में स्थित एक सुशी रेस्टोरेंट ने नायब तरीका निकाला है। जिसके तहत वो खाने की डिलीवरी के लिए शर्टलेस बॉडी बिल्डरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस नायाब डिलीवरी सिस्टम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। साथ ही दुनियाभर में अब इसकी चर्चा होने लगी है। ट्विटर पर लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

कहां से आया आइडिया?

कहां से आया आइडिया?

दरअसल इस रेस्टोरेंट के चीफ सेफ 41 वर्षीय मसानोरी सुगियुरा ने ये अनोख आइडिया निकाला है, क्योंकि वो पहले बॉडी बिल्डर हुआ करते थे। वो जहां पर जिम करते थे, वहां पर उनके सारे दोस्त भी बॉडी बिल्डर थे। उन्होंने सबको इस काम में लगा दिया। उनका मकसद महामारी के इस दौर में रेस्टोरेंट की सेल्स को किसी भी हाल में बढ़ाना था। कोरोना वायरस की वजह से बॉडी बिल्डर्स के पास भी कोई काम नहीं था, ऐसे में उन्हें भी इस आइडिया ने रोजगार दिया है।

डिलीवरी के लिए एक शर्त जरूरी

डिलीवरी के लिए एक शर्त जरूरी

ऐसा नहीं है कि सभी डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट्स से बॉडी बिल्डर्स को भेजा जाता है। इसके लिए एक शर्त रखी गई है, जिसके तहत ग्राहकों को कम से कम 7000 येन यानी 66 डॉलर का आर्डर करना पड़ेगा। तब शर्टलेस बॉडी बिल्डर खाने की डिलीवरी के लिए जाएंगे। रेस्टोरेंट मालिक के मुताबिक वो एक दिन में ऐसे करीब 10 आर्डर पा जाते हैं। जिससे उनकी महीने की इनकम 15 लाख येन हो जाती है। भारत के हिसाब से ये कमाई 10 लाख से ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+