भारत में 42 अरब डॉलर निवेश करेगा दोस्त जापान! नई दिल्ली पहुंचे जापानी प्रधानमंत्री, समिट में लेंगे हिस्सा

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब यूक्रेन पर रूस ने आक्रमण किया हुआ है और ये लड़ाई पिछले 24 दिनों से जारी है।

नई दिल्ली, मार्च 19: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गये हैं और भारत के केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एयरपोर्ट पर जापानी प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पिछले साल पदभार संभालने के बाद से किशिदा की यह पहली भारत यात्रा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पहली मुलाकात भी होगी। पिछला भारत-जापान शिखर सम्मेलन 2018 में टोक्यो में हुआ था।

भारत दौरे पर जापानी प्रधानमंत्री

भारत दौरे पर जापानी प्रधानमंत्री

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ऐसे समय पर भारत पहुंचे हैं, जब जब यूक्रेन पर रूस ने आक्रमण किया हुआ है और ये लड़ाई पिछले 24 दिनों से जारी है। वहीं, जापान ने रूस के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं और यूनाइटेड नेशंस मे भी जापान खुले तौर पर रूस के खिलाफ खड़ा है। कहा जा रहा है कि, टोक्यो ने रूस से 'मोस्ट फेवर्ड नेशंस' का दर्जा छीन लिया है और रूस के कई कारोबारियों पर भी जापान ने प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके साथ ही जापान ने रूस के केंद्रीय बैंकों के साथ लेनदेन को भी सीमित कर दिया है।

शिखर सम्मेलन का 14वां संस्करण

शिखर सम्मेलन का 14वां संस्करण

भारत-जापान शिखर सम्मेलन का ये 14 वां संस्करण होगा और भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि, ''प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली में 19-20 मार्च 2022 तक 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापानी प्रधानमंत्री भारत आ रहे हैं और शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की पहली बैठक होगी।"

दोनों देशों में होंगे कई समझौते

दोनों देशों में होंगे कई समझौते

शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है और भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि, "भारत और जापान के बीच उनकी 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' के दायरे में बहुआयामी सहयोग हैं। शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। इसमें आपसी हितों के मुद्दों के अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए उनकी साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके।" आपतो बता दें कि, किशिदा के पूर्ववर्ती शिंजो आबे अपने पद पर रहते हुए पीएम मोदी से कई बार मिले थे। आबे ने 2017 में पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात का दौरा किया था। वहीं, 2018 में पीएम मोदी ने जापान का दौरा किया था।

42 अरब डॉलर निवेश की घोषणा करेंगे

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पद संभालने के बाद से देश की अपनी पहली राजनयिक यात्रा के दौरान अगले पांच वर्षों में भारत में 5 ट्रिलियन येन (42 बिलियन डॉलर) के निवेश की योजना की घोषणा करने वाले हैं। निक्केई एशिया ने बताया कि 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान किशिदा सार्वजनिक-निजी वित्त पोषण योजना की घोषणा कर सकती हैं। निक्केई के अनुसार, अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान, जापानी प्रधान मंत्री के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान लगभग 300 बिलियन येन के ऋण को मंजूरी देने की भी उम्मीद है। कार्बन कटौती से संबंधित ऊर्जा सहयोग दस्तावेज पर भी हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+