पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत, प्रधानमंत्री मारापे ने छुए पैर
पपुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मोरापे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पीएम के प्रोटोकॉल तोड़कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Papua New Guinea PM tuches Modi Feet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी से मिलने के लिए पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने सारे प्रोटकॉल तोड़कर अचानक पहुंचे थे। ऐसे में पीएम जेम्स मोरापे ने भी दिल से उनका वेलकम किया।
पपुआ न्यू गिनी की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अपनाया गया तरीका एक अपवाद बन गया है। दो देशों के पीएम के बीच इस तरह की भेंट आज तक शायद ही देखी गई हो। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC) के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। इस दौरान उनका स्वागत करने के पपुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मोरापे (James Marape) पहुंचे। इस दौरान गर्मजोशी के आगे के उन्हें अपने प्रधानमंत्री पद के प्रोटोकॉल की परवाह नहीं रही और उन्होंने पीएम मोदी का पैर छू लिया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Papua New Guinea for the second leg of his three-nation visit after concluding his visit to Japan. He was received by Prime Minister of Papua New Guinea James Marape. pic.twitter.com/U94yUQ2aCl
— ANI (@ANI) May 21, 2023
पीएम मोदी के लिए जेम्स मोरापे की ओर से स्वागत पपुआ न्यू गिनी के इतिहास में एक अपवाद बन गया। दरअसल, इस देश में सूर्यास्त के बाद किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता। लेकिन जेम्स मोरापे इस मिथक को तोड़ने खुद एयरपोर्ट पहुंच गए।
इससे पहले पीएम मोदी जापान में जी 7 देशों के शिखर में सम्मेलन में शामिल हुए थे। जहां दुनिया के प्रमुख देशों के साथ बैठक में अहम चर्चा हुई। जापान से लौटते वक्त पीएम भारत और पपुआ न्यू गिनी के बीच संबंधों के मजबूत करने पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जेम्स मोरापे से भेंट की।
अपने पपुआ न्यू गिनी दौरे के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने वहां प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का अभिवादन कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
#WATCH | People from the Indian diaspora welcome Prime Minister Narendra Modi as he arrives in Papua New Guinea. pic.twitter.com/O2DfVjSRyd
— ANI (@ANI) May 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications