जयशंकर ने जब भारत को नसीहत देने पर अमेरिका और यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूक्रेन के खिलाफ़ रूस की आक्रामकता की निंदा ना करने को लेकर पश्चिमी देशों की आलोचना झेल रहे भारत ने मंगलवार को यूरोप और अमेरिका पर पलटवार किया और उन पर सालों से एशिया में चीन के आक्रामक व्यवहार की अनदेखी करने और तालिबान के साथ समझौता कर 'अफ़ग़ानिस्तान को संकट में धकेलने' का आरोप लगाया.
जयशंकर ने कहा, "आपने यूक्रेन के बारे में बात की. मुझे याद है, एक साल से भी कम समय पहले, अफ़ग़ानिस्तान में क्या हुआ था, जहां नागरिकों को दुनिया ने एक संकट की ओर ढकेल दिया."
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन देर लियेन के दौरे के एक दिन बाद विदेश मंत्री ने ये बयान दिया है. वॉन देर ने अपने दौरे के दौरान बूचा में हुई हत्याओं को "अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन" बताया और कहा कि यूक्रेन में युद्ध के परिणाम न केवल यूरोप के भविष्य को निर्धारित करेंगे बल्कि भारत-प्रशांत क्षेत्र और पूरी दुनिया को "गहराई से प्रभावित करेंगे."
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों से स्थायी शांति के प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया और भारत के समर्थन की अपील भी की.
यूरोप और अमेरिका को जयशंकर की दो टूक
रायसीना डायलॉग में लक्ज़मबर्ग के विदेश मंत्री जीन एस्सेलबोर्न के एक अन्य सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा. "अगर मैं इन चुनौतियों को सिद्धांतों के संदर्भ में रखूं और जब एशिया में ऐसी ही एक चुनौती हमारे सामने थी (चीन के अक्रामक रवैये के कारण) तो हमें यूरोप से जो सलाह मिली वह थी- (चीन के साथ) व्यापार बढ़ाओ. कम से कम हम आपको वो सलाह तो नहीं दे रहे हैं. और अफ़ग़ानिस्तान के संदर्भ में मुझे बताया जाए कि आखिर कौन से नियम-आधारित आदेशों को दुनिया ने वहां लागू किया?"
भारत ये कहता रहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों ने न केवल भारत के ख़िलाफ़, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अन्य देशों के ख़िलाफ़ भी चीन के बढ़ते अक्रामक रवैये की अनदेखी की है.
विदेश मंत्री जयशंकर की ये टिप्पणी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियेन के रायसीना डायलॉग में दिए गए भाषण पर आई है. जिसमें उन्होंने भारत को यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस की अक्रामकता की आलोचना से बचने की अपनी नीति को छोड़ने लिए कहा और पूर्व रूस और चीन के बीच गहराते संबंधों को लेकर चेतावनी दी.
- रूसी विदेश मंत्री लावरोफ़ ने एस जयशंकर को बताया 'सच्चा देशभक्त'
- अमेरिका में एस जयशंकर के एक और जवाब की हो रही ख़ूब चर्चा
'ये एशिया को लेकर यूरोप के लिए वेकअप कॉल है'
भारत रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को ख़त्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति का सहारा लेने के लिए कहता रहा है. हालांकि भारत ने अब तक यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के क़दम की निंदा नहीं की है.
रूस के साथ भारत की दशकों पुरानी रणनीतिक साझेदारी और सैन्य हथियारों को लेकर भारत की रूस पर निर्भरता को देखते हुए भारत ने युद्ध पर अपना रुख़ काफ़ी सतर्क रखा है.
स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट ने भी जयशंकर से सवाल पूछा कि यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस के युद्ध से चीन क्या निष्कर्ष निकाल सकता है और क्या कम्युनिस्ट पार्टी स्थिति का फ़ायदा उठा सकती है और एशिया में अपने अक्रामक रुख़ को और बढ़ा सकती है?
इसके जवाब में जयशंकर ने कहा, " पिछले एक दशक से एशिया दुनिया का एक आसान हिस्सा नहीं रहा है और यह दुनिया का एक ऐसा हिस्सा है जहां सीमाएं तय नहीं हुई हैं, जहां आतंकवाद अभी भी प्रचलित है, अक्सर देश ही इसे प्रायोजित करते हैं. यह दुनिया का वो हिस्सा है जहां एक दशक से अधिक समय से नियमों पर आधारित व्यवस्था लगातार तनाव और संकट में है और मुझे लगता है कि एशिया के बाहर, बाकी दुनिया के लिए आज इसे पहचानना महत्वपूर्ण है. "
- यूरोप जो एक दोपहर में करता है, भारत एक महीने में कर रहा है: जयशंकर
- मुस्लिम विरोधी भावना रोके मोदी सरकार: कनाडाई नेता जगमीत सिंह
भारत ने स्पष्ट रूप से उस बिंदु पर का ज़िक्र किया जिस पर यूरोप ने ध्यान देने में देर कर दी और वो है चीन का रवैया, भारत ने बताया कि चीन पहले से ही एशिया में नियम-आधारित व्यवस्था को चुनौती दे रहा है, न केवल भारत के साथ विवादित सीमा पर अपनी आक्रामकता के ज़रिए बल्कि दक्षिण चीन सागर, पूर्वी चीन सागर और ताइवान खाड़ी के साथ-साथ पूरे भारत-प्रशांत क्षेत्र में वो ऐसा कर रहा है.
जयशंकर ने कहा, "पिछले 10 सालों से एशिया में ऐसी चीज़ें हो रही हैं. यूरोप ने शायद इसे नहीं देखा होगा तो ये यूरोप के लिए भी एशिया को देखने के लिए एक वेक-अप कॉल हो सकता है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications