ब्राजील की भारत से जल्द Covid Vaccine भेजने की मांग, Bolsonaro ने PM मोदी को लिखा पत्र

Indian Covid Vaccine in Brazil: ब्राजीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन जल्द ब्राजील में भेजने की मांग की है। ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने बोलसोनारो का पत्र जारी किया है। ब्राजील दक्षिण अमेरिका के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में हैं। कोरोना वायरस के चलते अमेरिका के बाद ब्राजील में सबसे ज्यादा मौत हुई है।

Jair Bolsonaro

राष्ट्रपति के प्रेस ऑफिस ने ये पत्र ऐसे वक्त में जारी किया है जब बोलसोनारो पर देश में कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन रोलआउट करने को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि ब्राजील वैक्सीन के मामले में अपने पड़ोसी देशों से पीछे चल रहा है। इसके लिए सरकार पर शिथिलता को वजह बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि बोलसोनारो सरकार को तेजी से कोशिश करनी चाहिए।

क्या लिखा पत्र में ?
ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि "हमारे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तत्काल कार्यान्वयन को सक्षम बनाने के लिए तेजी से और भारतीय टीकाकरण कार्यक्रम को खतरे में डाले बिना ब्राजील को 20 लाख डोज की आपूर्ति की मैं सराहना करूंगा।"

प्रधानमंत्री मोदी के लिए बोलसोनारो का संदेश ऐसे वक्त में आया है जब एक दिन पहले ही ब्राजील सरकार द्वारा संचालित फियोक्रूज बॉयोमेडिकल सेंटर ने कहा था कि ब्राजील में एस्ट्राजेनेका की लाखों डोज इस महीने के अंत से पहले शायद नहीं पहुंच पाएंगी। फियोक्रूज ने कहा है कि वह वैक्सीन की डोज के लिए बातचीत कर रहा है। इसमें भारत से मंगाई जाने वाली 20 लाख डोज प्रमुख है। इसके पहले फियोक्रूज ने भारत से पहुंचने वाली एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को आपात उपयोग की अनुमति देने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+