Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजनीति में ही ध्‍यान लगाएंगी इवांका ट्रंप, बंद किया अपना मशहूर ब्रांड

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्र्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने फैसला किया है कि वह अपना फैशन ब्रांड बंद करेंगी। इवांका ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि वह व्‍हाइट हाउस पर अपना ध्‍यान केंद्रित कर सकें। इवांका ने अपने फैसले के बारे में मंगलवार को एक बयान जारी किया है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्र्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने फैसला किया है कि वह अपना फैशन ब्रांड बंद करेंगी। इवांका ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि वह व्‍हाइट हाउस पर अपना ध्‍यान केंद्रित कर सकें। इवांका ने अपने फैसले के बारे में मंगलवार को एक बयान जारी किया है। इवांका, डोनाल्‍ड की पहली पत्‍नी की बेटी हैं और इस समय ट्रंप प्रशासन में बतौर राष्‍ट्रपति की सलाहकार एक अहम भूमिका अदा कर रही हैं। इवांका के अलावा उनके पति जेरार्ड कश्‍नर को भी व्‍हाइट हाउस में एक अहम पद दिया गया है।

ivanka-trump.jpg

साल 2014 में शुरू की थी कंपनी

इवांका ने जो बयान जारी किया है उसमें कहा है, '17 माह वॉशिंगटन में बिताने के बाद मुझे नहीं मालूम कि मैं बिजनेस में वापस लौट सकती हूं या नहीं।' इवांका ट्रंप की बड़ी बेटी हैं और ट्रंप प्रशासन में वह सीनियर एडवाइजर के पद पर हैं। इवांका ने आगे कहा है, 'लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरा भविष्‍य वही काम होगा जो मैं वॉशिंगटन में कर रही हूं इसलिए मैं यह फैसला ले रही हूं और यही मेरी टीम और पार्टनर्स के लिए बेहतर है।'पिछले वर्ष ट्रंप ने उन्‍हें सीनियर एडवाइजर का पद दिया था। इवांका ने साल 2014 में अपनी कंपनी की शुरुआत की थी और अब तक उनके देवर जोशुआ कश्‍ना और उनकी ननद निकोल मेयर उनके बिजनेस को संभाल रहे थे। इवांका के ब्रांड का बायकॉट करने की मांग भी काफी तेजी से उठने लगी थीं। इवांका अपने ब्रांड के तहत कपड़े, ज्‍वैलरी और एस्‍सेसरीज बेचती हैं। राष्‍ट्रपति ट्रंप की टीम में उनके रोल को लेकर काफी विवाद होता आया है और इस विवाद की वजह से उनके ब्रांड को बायकॉट करने की मांग भी उठने लगी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+