डोनाल्ड ट्रंप गोल्फ खेलकर बिताए आगे की लाइफ, फिर से राष्ट्रपति बनकर नहीं- पूर्व पत्नी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व और पहली पत्नी इवाना ट्रंप का मानना है कि ट्रंप को दूसरी बार चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। यहां तक कि इवाना को नहीं लगता कि ट्रंप खुद 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के लिए उम्मीदवार के रूप में फिर से खड़े होंगे। खुद को 'फर्स्ट अमेरिकी लेडी' मानने वाली इवाना ने 'पेज सिक्स' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगले चुनाव तक ट्रंप 73-74 साल के हो जाएंगे और हो सकता है, वे अपनी आगे की जिंदगी गोल्फ खेलकर या अपनी तकदीर के साथ आनंद ले। इवाना ने कहा कि मुझे जरूरी नहीं लगता कि ट्रंप फिर से राष्ट्रपति पद के लिए खड़े होंगे।

ट्रंप आजादी खो रहे हैं

ट्रंप आजादी खो रहे हैं

पेज सिक्स को दिए इंटरव्यू में इवाना ने डोनाल्ड ट्रंप की नीजि जिंदगी शेयर करते हुए कहा, 'मेरी उनसे हर महीने बात होती है और मुझे लगता है कि वे अपनी आजादी खो रहे हैं।' इवाना ने कहा मुझे नहीं लगता कि वह शायद जानते भी थे कि राष्ट्रपति होने में कितना अपने आप को शामिल करना होता है। इसके लिए आपको बहुत कुछ जानना जरूरी होता है। आपको पूरी दुनिया के बारे में जानना होता है।'

डोनाल्ड जूनियर के अफेयर

डोनाल्ड जूनियर के अफेयर

इवाना का विवाह 15 साल पहले डोनाल्ड ट्रम्प से हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं - डोनाल्ड जूनियर, एरिक और इवांका। इवांका ट्रंप व्हाइट हाउस में अब एक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर रही हैं। इवाना ने इंटरव्यू में डोनाल्ड जूनियर और पोप स्टार औब्री ओडे के अफेयर को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। पिछले माह डोनाल्ड जूनियर की पत्नी वैनिसा ट्रंप के तलाक के लिए फाइल दाखिल की थी। हालांकि, अभी तक डोनाल्ड जूनियर और औब्री ओडे ने अपने रिलेशन को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

इवाना ने बताया था खुद को 'फर्स्ट लेडी'

इवाना ने बताया था खुद को 'फर्स्ट लेडी'

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में इवाना ने अपनी बूक ‘राइजिंग ट्रंप' के लॉन्च के वक्त एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरे पास वाइट हाउस का सीधा नंबर है लेकिन मैं उन्हें कॉल नहीं करना चाहती क्योंकि वहां मेलानिया है और मैं वाकई नहीं चाहती कि इस बीच जलन जैसी कोई बात आए, क्योंकि देखा जाए तो मैं ट्रंप की पहली पत्नी हूं और मैं फर्स्ट लेडी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+