कोरोना वायरस: इटली में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 10,000 के पार, यूरोप में 20 हजार मौतें

रोम। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। दुनिया के लगभग170 देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। लेकिन कोरोना ने सबसे अधिक नुकसान इटली को पहुंचाया है। इटली में कोरोना वायरस से अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ये संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। अब तक पूरी दुनिया में 6 लाख से ज्यादा लोग कोविड 19 वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। दुनियाभर में अब तक करीब 30,000 लोगों की मौत कोरोना के इन्फेक्शन के कारण हो गई है।

Italys coronavirus toll tops 10,000, official says

इटली में कोरोना की चपेट में आने से शनिवार को 889 लोगों की मौत हो गई जिससे कुल आंकड़ा 10,023 पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को भयावह रेकॉर्ड दर्ज किया गया था जब 970 लोगों की मौत एक ही दिन में हो गई थी। देश में कुल 92,472 लोग कोरोना की चपेट में हैं। यूरोप में कोरोना वायरस से 20,000 लोगों की जान जा चुकी है। यूरोप में इटली के बाद सबसे अधिक प्रभावित देश स्पेन है।

स्पेन में पिछले चौबीस घंटों में 832 लोगों की जान गई है। यहां मृतकों की संख्या का आंकड़ा 5,690 हो गया है, 72,248 संक्रमित हैं। स्पेन की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक 72,248 लोगों को इन्फेक्शन हो चुका है, 4,575 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है और 12,285 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को रेकॉर्ड 769 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, जर्मनी में 56,202 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 403 की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 2,517, इंग्लैंड में 1019 और नीदरलैंड्स में 639 लोगों की मौत हो चुकी है।

अगर बात अमेरिका की करें तो दुनिया में कोरोना से संक्रमित सबसे अधिक लोग इस देश में हैं। यहां 116,050 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 1,937 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में हालात कितने गंभीर हो चुके हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों जनरल मोटर्स और फोर्ड से अब गाड़ियों के निर्माण की बजाए वेंटिलेटर मशीनें तैयार करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+