Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भारत बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है', इटली की PM मेलोनी के बयान से ट्रंप हो सकते हैं परेशान

Italy PM Meloni on India: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र के दौरान भारत की भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक चर्चा तेज हो गई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में चल रही बैठकों के बीच इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भारत की सराहना की और कहा कि मौजूदा वैश्विक संघर्षों के समाधान में भारत बेहद अहम भूमिका निभा सकता है।

उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की मध्यस्थता कोशिशें रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा युद्ध को थामने में असफल रही हैं। मेलोनी के अनुसार, भारत आज वैश्विक राजनीति का एक संतुलनकारी और विश्वसनीय चेहरा बन चुका है।

Italy PM Meloni on India

भारत की बढ़ती अहमियत

जियोर्जिया मेलोनी से जब पूछा गया कि मौजूदा वैश्विक जंगों को सुलझाने में भारत की क्या भूमिका हो सकती है, तो उन्होंने स्पष्ट कहा, 'मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।' उनका यह बयान सीधे तौर पर वैश्विक राजनीति में भारत की प्रासंगिकता और विश्वास को दर्शाता है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार शांति वार्ता का दावा करते रहे हैं, लेकिन रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा युद्ध में कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।

भारत-इटली संबंधों पर चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात भी हुई। दोनों नेताओं ने रक्षा, निवेश, सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान और तकनीक, शिक्षा और आतंकवाद-निरोध जैसे क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 को लेकर भी प्रतिबद्धता जताई। भारत और इटली की साझेदारी लगातार गहराती जा रही है, जो न सिर्फ दोनों देशों बल्कि व्यापक यूरोपीय और एशियाई क्षेत्र के लिए भी लाभकारी है।

ये भी पढे़ं: Meloni News: इटली PM मेलोनी के लिए क्या धड़क रहा PM रामा का दिल? 4 माह बाद दोबारा घुटनों पर आए, क्या-क्या कहा?

यूरोपीय संघ और भारत की साझेदारी

मेलोनी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द पूरा करने की वकालत की और भारत द्वारा 2026 में आयोजित किए जाने वाले AI इम्पैक्ट समिट के लिए इटली के मजबूत समर्थन की पुष्टि की। इस समझौते से दोनों पक्षों के व्यवसायों और उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा।

वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका

इटली की पीएम का यह बयान स्पष्ट करता है कि भारत अब केवल एक उभरती अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता का अहम स्तंभ बन चुका है। मेलोनी का विश्वास इस बात को पुष्ट करता है कि भारत की कूटनीति, संतुलन और निष्पक्ष रुख आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान में निर्णायक साबित हो सकते हैं।

ये भी पढे़ं: Macron ने कान में कही ऐसी बात, चौंक गई इटली PM Giorgia Meloni, आंखों से यूं हुआ इशारा, लोग बोले- डोरे डाल रहे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+