Macron ने कान में कही ऐसी बात, चौंक गई इटली PM Giorgia Meloni, आंखों से यूं हुआ इशारा, लोग बोले- डोरे डाल रहे
Macron Giorgia Meloni Viral Video: कनाडा में आयोजित 51वें जी7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फुसफुसाहट और मेलोनी का उसका जवाब में नाटकीय अंदाज में आंखें घुमाना।
जी7 की गोलमेज बैठक के दौरान मैक्रों ने मेलोनी के कान में कुछ कहा, जिसके बाद मेलोनी ने हैरानी भरे अंदाज में आंखें घुमाईं और पीछे हट गईं। यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने क्या कहा, क्योंकि दोनों नेताओं ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन मेलोनी का यह 'आई रोल' सोशल मीडिया पर 'सदी का रिएक्शन' बन गया। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'मेलोनी ने मैक्रों को देखकर आंखें घुमाईं, जी7 की शुरुआत धमाकेदार रही। मेलोनी कमाल हैं, वैश्विक नेताओं के प्रति उनकी नाराजगी साफ दिखती है।' कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा, 'क्या मैक्रों डोरे डाल रहे थे?
मेलोनी की आंखों का रहा है इतिहास!
जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) को पहले भी कैमरे पर नाटकीय ढंग से अपनी आंखें घुमाते हुए देखा गया है, जिसमें 2024 में भी शामिल है, जब तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन और नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग नाटो बैठक के लिए देर से जा रहे थे। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इटली पीएम को अन्य विश्व नेताओं की ओर आंखें घुमाने से पहले अपनी कलाई पर एक काल्पनिक घड़ी की जाँच करते हुए देखा गया था।
वो डोरे डाल रहा था?
एक यूजर ने लिखा कि वह मैक्रों की ओर आंखें नहीं घुमा रही थी। वह इस बात से नाराज थी कि उन्हें टिम हॉर्टन मिल रहा था, डच ब्रदर्स नहीं। वहीं एक अन्य यूजर रिक रोजर्स ने वीडियो को देखकर कहा कि क्या वह मेलोनी पर डोरे डाल रा था? वहीं, स्टीवन रिचर्डसन कहती हैं कि इसे प्यार करना। ब्रूसजे कहते हैं कि मैं इस महिला से प्यार करता हूं।
मेलोनी-मोदी की मुलाकात ने भी लूटी वाहवाही
इसी शिखर सम्मेलन में मेलोनी और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात ने भी ध्यान खींचा। दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण अंदाज में हाथ मिलाया और संक्षिप्त बातचीत की। मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इटली और भारत एक महान मित्रता से बंधे हैं।' इस तस्वीर ने भारतीय यूजर्स के बीच 'मेलोडी' मीम्स की बाढ़ ला दी। सोशल मीडिया पर मेलोनी का यह अंदाज और उनकी दोस्ती भरी तस्वीरें खूब चर्चा में हैं। कोई उन्हें 'आई रोल क्वीन' कह रहा है, तो कोई उनकी बेबाकी का फैन हो गया है।
ये भी पढ़ें- भारत-इटली रिश्ते पर 'मेलोडी' टच! PM मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोलीं मेलोनी? सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़












Click it and Unblock the Notifications