Meloni News: इटली PM मेलोनी के लिए क्या धड़क रहा PM रामा का दिल? 4 माह बाद दोबारा घुटनों पर आए, क्या-क्या कहा?
Giorgia Meloni News: दुनिया की राजनीति में गंभीर फैसले, गठबंधन, और कूटनीतिक सौदे आम हैं - लेकिन जब एक देश का प्रधानमंत्री दूसरी देश की महिला प्रधानमंत्री के लिए बार-बार घुटनों पर बैठे, तो सवाल उठते हैं - यह राजनयिक शिष्टाचार है या दिल की बात?
हम बात कर रहे हैं अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा (Edi Rama) की, जो बीते 4 महीनों में दूसरी बार इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के सामने घुटनों पर बैठे देखे गए - और यह दृश्य सोशल मीडिया से लेकर पॉलिटिकल कॉरिडोर तक हलचल मचा रहा है।

एक नहीं, दो-दो बार 'घुटनों पर' क्यों आए रामा?
- पहली बार ऐसा 15 जनवरी 2025 में हुआ था, जब मेलोनी अबू धाबी में अपने 48वें जन्मदिन पर वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट में पहुंचीं। वहां एडी रामा ने न सिर्फ घुटनों पर बैठकर उन्हें 'तांती अगुरी' (हैप्पी बर्थडे) गाया, बल्कि एक इटालियन डिजाइनर का स्कार्फ भी भेंट किया।
- अब चार महीने बाद फिर कुछ वैसा ही नजारा देखने को मिला - इस बार टिराना में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्यूनिटी समिट के दौरान तेज बारिश हो रही थी। जैसे ही मेलोनी रेड कार्पेट पर पहुंचीं, रामा ने छाता छोड़ दिया और बारिश में भीगते हुए घुटनों पर बैठ गए - दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार की मुद्रा में। मेलोनी मुस्कुराईं, गले मिलीं और कैमरों के सामने बेहद गर्मजोशी से तस्वीरें खिंचवाईं।
मेलोनी ने क्या कहा?
अब तक मेलोनी ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके हाव-भाव से लग रहा है कि वो इन पलों का आनंद जरूर ले रही हैं। उनका हंसना, सहज रहना और कैमरे की ओर मुस्कुराना इस बात का संकेत देता है कि उन्हें रामा का यह व्यवहार असहज नहीं बल्कि 'अनोखा सम्मान' लग रहा है।
Who is Edi Rama: एडी रामा कौन हैं?
पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी, पेंटर, और फिर बने अल्बानिया प्रधानमंत्री। अपने अनोखे फैशन और 'थोड़ा अलग' अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर कूटनीतिक मुलाक़ातों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में लेते हैं, जिससे वे चर्चा में रहते हैं।
दिल है कि मानता नहीं... या बस शोमैनशिप?
राजनीति में रिश्तों की गर्मी को अक्सर राजनीति की भाषा में ढंक दिया जाता है। लेकिन जब कोई प्रधानमंत्री बार-बार किसी और देश की महिला प्रधानमंत्री के सामने घुटनों पर बैठे, तो मामला महज़ डिप्लोमेसी नहीं लगता। अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं, लेकिन ये ज़रूर कहा जा सकता है कि - एडी रामा की 'घुटनों वाली राजनीति' ने मेलोनी के आसपास ह्यूमर और चर्चा की महक जरूर छोड़ दी है।
सोशल मीडिया क्या कह रहा है?
एक यूजर ने X (पूर्व में ट्विटर) लिखा कि इटली पीएम मेलोनी का अल्बानियाई में प्रधानमंत्री एडी रामा ने भव्य स्वागत किया। एक अन्य ने कहा कि अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने मेलोनी के सामने घुटने टेक दिए। 6.7 की हाईट वाले अल्बानियाई पीएम एडी रामा ने 5.3 हाइट की इटली पीएम ने बारिश में घुटनों के बल बैठकर बिना छाते के स्वागत किया। यह शिष्टाचार या रणनीति का क्षण था? किसी भी तरह से, माहौल बहुत मजबूत था।
एक अन्य ने पोस्ट किया कि जैसे ही इटली पीएम मेलोनी ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने नाटकीय ढंग से घुटनों के बल बैठकर और 'नमस्ते' कहकर उनका स्वागत किया। यह एक मार्मिक इशारा था, जिसने इटली और अल्बानिया के बीच मजबूत बंधन को दर्शाया। वहीं, एक अन्य यूजर ने दिल बनाते हुए कहा कि आपका दिन मंगलमय हो हार्दिक शुभकामनाएं। कुछ ने इसे पब्लिक रिलेशन का शानदार मास्टरस्ट्रोक भी कहा।
क्या Edi Rama अनमैरिड हैं?
नहीं, अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा विवाहित हैं। उनकी पत्नी का नाम लिंडा रामा (Linda Rama) है, जो एक अर्थशास्त्री और नागरिक समाज की कार्यकर्ता। दोनों ने 2010 में विवाह किया था।
- बच्चे: तीन बच्चे - ग्रेगोरी (Gregori) उनकी पहली पत्नी मातिल्डा माकोची (Matilda Makoçi) से, और रिया (Rea) तथा ज़ाहो (Zaho) लिंडा रामा से
क्या इटली PM जॉर्जिया मेलोनी भी शादीशुदा?
नहीं, जॉर्जिया मेलोनी वर्तमान में अविवाहित हैं।
- सोर्स- https://biographywallah.com/giorgia-meloni/
क्या मतलब है बार-बार 'घुटनों पर बैठने' का?
अब सवाल ये उठता है कि क्या एडी रामा का ये प्यार का इजहार है? आइए जानते हैं, आखिर इसका मतलब क्या हो सकता है-
1. प्रपोजल का इशारा:
पश्चिमी संस्कृति में जब कोई पुरुष घुटनों पर बैठता है, तो आमतौर पर यह शादी के प्रस्ताव का इशारा होता है। क्या रामा ने दिल की बात जताई?
2. विशुद्ध सम्मान:
राजनीति में भी कुछ लोग अपने करीबी सहयोगियों या विशेष मेहमानों के प्रति आदर जताने के लिए ऐसा करते हैं। क्या यह बस मेलोनी के लिए सम्मान का इजहार था?
3. सोशल मीडिया की स्ट्रेटेजी:
किसी भी नेता के लिए वायरल मोमेंट बनाना भी एक तरह की कूटनीति है। हो सकता है ये सिर्फ एक फ्रेंडली पब्लिक गेस्चर हो, ताकि दोनों देशों के रिश्ते को मजबूती मिले।












Click it and Unblock the Notifications