Magazine Controversy: मेलोनी की मैग्जीन ने ऐसा क्या छापा जो आगबबूला हो गए Netanyahu? इटली पर फूटा गुस्सा

Magazine Controversy: इटली ने हाल में इजरायल के साथ डिफेंस डील रद्द कर दी है। इसके बाद इटली की एक मैग्जीन के कवर ने इजरायल में ऐसी आग लगाई जिसकी तपन से इजरायली प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू खुद परेशान हैं। दरअसल 10 अप्रैल के अंक में छपी इस तस्वीर का टाइटल 'L'ABUSO' (दुर्व्यवहार) है। इस फोटो में एक बंदूक लिए Israel Defense Forces (IDF) सैनिक एक डरी हुई फिलिस्तीनी महिला का वीडियो बनाते हुए दिखाया गया है। सैनिक के चेहरे पर मुस्कान है, जबकि महिला बेहद डरी हुई नजर आ रही है, जिससे यह तस्वीर और ज्यादा विवादित बन गई है।

फोटो से ज्यादा चुभने वाले शब्द

इस तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन ने विवाद को और भड़का दिया। इसमें 'वेस्ट बैंक का विलय', 'बर्बाद गाजा', 'लेबनान में घुसपैठ', 'सीरिया में सीमा उल्लंघन', 'ईरान से युद्ध', 'जातीय सफाई' और 'नरसंहार' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। कैप्शन में दावा किया गया कि "ज़ायोनी दक्षिणपंथी इसी तरह ग्रेटर इज़रायल को हकीकत बना रहे हैं।" यही वो लाइन थी जिसे पढ़कर इजरायल में लोग और सरकार दोनों भड़क गए और माफी मांगने की बात कहने लगे।

Magazine Controversy

इजरायल से लेकर इटली तक पैनिक

इटली में इजरायल के राजदूत Jonathan Peled ने इस कवर फोटो की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे हेरफेर भरा बताया और कहा कि यह तस्वीर हकीकत को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है और नफरत को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह छवि इजरायल की जटिल परिस्थितियों को गलत तरीके से दिखाती है। उन्होंने इसे AI-जेनरेटेड होने की आशंका भी जताई और एक बैलेंस जर्नलिज्म की मांग की।

Iran War Update: इस्लामाबाद में फिर होगी अमेरिका-ईरान की बातचीत! नई तारीख आई सामने, नई शर्तें भी जारी
Iran War Update: इस्लामाबाद में फिर होगी अमेरिका-ईरान की बातचीत! नई तारीख आई सामने, नई शर्तें भी जारी

मैगजीन ने फोटो को बताया असली

हालांकि, मैगजीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए तस्वीर को पूरी तरह असली बताया। यह फोटो इतालवी फोटो पत्रकार Pietro Masturzo द्वारा ली गई है, जो इजरायली कब्जे के तहत फिलिस्तीनियों के जीवन को दिखाने के लिए जानी जाती है। मास्तूरज़ो के मुताबिक, यह फोटो 12 अक्टूबर 2025 को हेब्रोन के पश्चिम में स्थित फिलिस्तीनी गांव इदना में ली गई थी। यह वही समय था जब जैतून की फसल कटाई शुरू हो रही थी। मास्तूरज़ो ने बताया कि जैसे ही फसल कटाई शुरू हुई, कुछ इजरायली बस्तियों के लोग (जिनमें कुछ ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी) और असली सैनिक वहां पहुंचे। उन्होंने फिलिस्तीनियों को जैतून तोड़ने से रोक दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक व्यक्ति का व्यवहार ऐसा था जैसे वह फिलिस्तीनियों को अपने जानवरों की तरह समझ रहा हो।

US Embassy Delhi: अमेरिकन एंबेसी ने क्यों बुक किए दिल्ली के हजारों ऑटो? क्या करने का है प्लान?
US Embassy Delhi: अमेरिकन एंबेसी ने क्यों बुक किए दिल्ली के हजारों ऑटो? क्या करने का है प्लान?

राजनीतिक तनाव के बीच बढ़ा विवाद

यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने हाल ही में इजरायल के साथ डिफेंस डील के ऑटो रिन्युअल को रोकने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई और क्षेत्रीय हालात को देखते हुए उठाया गया है। इस घटना ने इजरायल और इटली के रिश्तों में तनाव बढ़ा दिया है। एक तरफ इजरायल इसे गलत और भ्रामक बता रहा है, वहीं मैगजीन और फोटोग्राफर इसे जमीनी हकीकत बता रहे हैं। साथ ही, इस घटना के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और इजरायली पीएम नेतन्याहू के बयान आने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+