इजराइल ने गाजा पट्टी को दो हिस्सों में बांटा, 48 घंटों में शुरू होगा ग्राउंड ऑपरेशन, कम्युनिकेशन लाइन काटे गये

Israel-Hamas War News: मानवीय विराम के आह्वान के बीच गाजा पट्टी में इजराइली बमबारी बढ़ती ही जा रही है, जिससे साफ पता चलता है, कि इजराइल किसी की सुनने वाला नहीं है और हमास ने जो सोच रखा था, कि दुनिया के दबाव में इजराइल को युद्धविराम करना ही पड़ेगा, उसका वो जुआ महंगा पड़ रहा है। इजराइली सेना उन शरणार्थी शिविरों को निशाना बना रही है, जहां हमास के आतंकी छिपे हुए हैं।

गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है, कि पिछले दिन गाजा में दो शरणार्थी शिविरों पर इजराइली हवाई हमलों में कई लोग मारे गए हैं। इस बीच, इजराइली मीडिया ने बताया है, कि इजराइली सेना अगले 48 घंटों के अंदर गाजा सिटी में दाखिल हो जाएगी और फिर बहुत खतरनाक ग्राउंड ऑपरेशन शुरू होने वाला है।

Israel-Hamas War News

दूसरी तरफ, इजराइल की सेना द्वारा गाजा शहर को घेरने और घिरी हुई तटीय पट्टी को दो भागों में विभाजित करने की घोषणा के बाद गाजा में फोन कम्युनिकेशन को एक महीने में तीसरी बार काट दिया गया है। रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने संवाददाताओं से कहा, कि "आज की तारीख में उत्तरी गाजा और दक्षिणी गाजा है।"

मरने वालों का आंकड़ा क्या है?

गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है, कि इजराइली हवाई हमलों में अब तक 9,700 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से 4,000 से ज्यादा बच्चे और नाबालिग हैं। वहीं, इजराइल के नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक में हिंसा और इजरायली स्ट्राइक में 140 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

वहीं, इजराइल में हमास के हमले में 1,400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 242 लोगों को आतंकवादी समूह ने बंधक बनाकर रखा हुआ है।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज अंकारा में तुर्की के विदेश मंत्री से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त होगी, जब तुर्की में फिलिस्तीन समर्थकों ने दक्षिणी तुर्की में अमेरिकी सैनिकों वाले हवाई अड्डे पर हमला करने की कोशिश की थी।

लेकिन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अरब नेताओं से कहा है, कि अगर हमास को खत्म नहीं किया गया, तो वो दोबारा इजराइल पर हमला करेगा। वहीं, इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई के बदले इजराइली जेलों में बंद हमास के आतंकियों की रिहाई की शर्त को भी खारिज कर दिया है।

नेतन्याहू ने दो टूक शब्दों में कहा है, कि "बंधकों की वापसी के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा। इसे शब्दकोष से पूरी तरह हटा दिया जाना चाहिए।"

अल जज़ीरा अरबी ने बताया है, कि गाजा के उत्तरी हिस्से में स्थित अल-शती शरणार्थी शिविर में रहने वाले नागरिक अपने घरों को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इज़राइल ने सोमवार तड़के गाजा शहर में बमबारी की। सुरक्षा मार्गों की कमी के कारण कई नागरिक उत्तर में अपने घरों को खाली करके दक्षिणी गाजा के इलाकों में जाने में असमर्थ हैं।

Israel-Hamas War News

यूनाइटेड नेशंस में आज फिर बैठक

समाचार वेबसाइट सुरक्षा परिषद रिपोर्ट (एससीआर) के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सोमवार को इजराइल और गाजा में हिंसा पर एक बंद कमरे में बैठक करेगी।

एससीआर ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात और चीन ने बैठक का अनुरोध किया था।

एससीआर ने कहा, परिषद के सदस्य बैठक में सुरक्षा परिषद के 10 निर्वाचित सदस्यों द्वारा रखे गए इजराइल और गाजा पर एक नए प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। युद्धविराम या मानवीय विराम का आह्वान करने वाले चार प्रस्तावों को परिषद के स्थायी सदस्यों द्वारा पहले ही वीटो कर दिया गया है, और अब 10 दिन से ज्यादा समय हो गया है, जब पिछले दो प्रस्ताव 25 अक्टूबर को पारित होने में नाकाम रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+