इजरायली सुरक्षाबलों ने फिलिस्तीनी नागरिक को मारी गोली, कार से हमले का आरोप
नई दिल्ली: इजरायली सुरक्षाबलों ने कार से हमले के बाद यरूशलेम के बाहर एक फिलिस्तीनी नागरिक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलिस्तीनी नागरिक पर आरोप है कि उसने पहले कार से सुरक्षाबलों की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। साथ ही फर्जी पहचान पत्र के जरिए वो सुरक्षाबलों को गुमराह करना चाहता था। इजराइल और फिलिस्तीन में वेस्ट बैंक में कब्जे को लेकर लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। इससे पहले भी इलाके में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक मारे गए शख्स की पहचान नूर शुकीर के रूप में हुई है। वो यरुशलम शहर सिलवान का रहने वाला था। पुलिस के अधिकारिक बयान के मुताबिक एक चेक पोस्ट पर जब सुरक्षाबलों ने उसे जांच के लिए रोकने की कोशिश की तो उसने टक्कर मारकर इजरायली बॉर्डर पुलिस ऑफिसर को घायल कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसके ऊपर फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से उसकी मौत हो गई। ये घटना वेस्ट बैंक के पास हुई है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इस साल जून में भी वेस्ट बैंक के पास ऐसी ही घटना घटित हुई थी। उस दौरान अहमद इराकत की वेस्ट बैंक चेक पोस्ट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अहमद उस वक्त सिर्फ 27 साल का था। अहमद के चाचा के मुताबिक अहमद इराकत के ऊपर सुरक्षाबलों की ओर तेज गति से गाड़ी चलाने का आरोप लगा था। साथ ही गोली मारकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया। हाल ही में अहमद के चाचा की भी मौत कोरोना वायरस से मौत हो गई। वहीं पिछले महीने वेस्ट बैंक के शहर रामल्लाह में पास इस तरह की परिस्थिति में एक फिलिस्तीनी शख्स मारा गया था।












Click it and Unblock the Notifications