ईरान ने सीरिया में तैयार किए मिलिट्री बेस, इजरायल से तनाव बढ़ने के आसार
दमिश्क। इजरायल और ईरान के बीच आने वाले वक्त तनाव बढ़ने वाला है। हाल ही में ईरान ने इजरायल की सीमा में ड्रोन गिरा दिया था, जिसके बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी। इस बीच खबर यह है कि ईरान ने सीरियाई की राजधानी दमिश्क के बाहर मिलिट्री बेस तैयार कर लिए हैं। इजराइल ने सैटेलाइट फोटो जारी की है, जिसमें उत्तर पश्चिम दमिश्क से करीब 8 किमी दूर मिलिट्री बेस बना दिए हैं।

इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि ईरान दमिश्क के आस पास मिलिट्री बेस तैयार कर रहा है और इसके लिए उनकी मदद सीरियाई आर्मी कर रही है। वहीं, ईरान के अधिकारियों ने तो खुले तौर पर दावा किया है कि वे इस क्षेत्र में इजरायल और यूएस को प्रतिरोध का एक आधार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। ईरानी रणनीति उन स्थानीय बलों के साथ संबंधों के निर्माण पर आधारित है, जो समान लक्ष्यों को साझा करते हैं।
सीरियाई सेना को ईरान का खुला समर्थन मिलता रहता है। रूस के अलावा ईरान भी सीरिया को भारी मात्रा में हथियार उपलब्ध कराने का काम करता है। वहीं, सीरियाई विद्रोहियों (सीरियन फ्री आर्मी) को अमेरिका का साथ है, जो असद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
पिछले सप्ताह म्यूनिख सिक्योरिटी कान्फ्रेंस में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि जरूरत पड़ी थी आपके खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकेंगे नहीं। नेतन्याहू जब ईरान को चेतावनी दे रहे थे, तब उनके हाथ में ड्रोन का एक टूकड़ा था, जो ईरान ने इजराइल के क्षेत्र में गिरा दिया था। नेतन्याहू ने ड्रोन का एक टूकड़ा हाथ में लेते हुए म्यूनिख में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारीफ को सभी के सामने कहा, 'क्या तुम इस पहचानते हो? तुम्हें पहचानना चाहिए, यह तुम्हारा है। हमारी परीक्षा मत लो।'












Click it and Unblock the Notifications