बेंजामिन नेतन्याहू ने लगाया ईरान पर झूठ बोलने का आरोप, परमाणु हथियारों को लेकर दिखाए सबूत

तेहरानः इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। नेतन्याहू का कहना है कि ईरान से मिले हजारों दस्तावेज़ों से इस बात का पता चलता है कि ईरान ने पूरी दुनिया को झूठ बोला कि ईरान ने कभी परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं है। नेतन्याहू ने ईरान के पास गुप्त परमाणु हथियार कार्यक्रम का सबूत होने का आरोप लगाया।

 Israeli PM Benjamin Netanyahu alleges on says Iran for lied on nuclear weapons

कार्यक्रम में एक वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने के सबूत पेश किए। नेतन्याहू का कहना है कि ईरान परमाणु हथियारों को गुप्त रूप से विकसित कर रहा है। अपनी बात पर जोर देते हुए ईरान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगे।

वहीं, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मौजूदा हालात को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि इस बारे में वो 12 मई को अपना फैसला सुनाएंगे। बता दें, ट्रंप पहले कई बार परमाणु समझौते को रद्द करने की धमकी दे चुके हैं।

अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के बारे में कहा था कि वो सावधानी से इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि ईरान द्वारा परमाणु हथियार विकसित करने के प्रयास नए और आकर्षक हैं।

वहीं, इस मामले पर बोलते हुए ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा कि नेतन्याहू लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। जावेद जरीफ ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि 'उन्होंने अपना रोना फिर शुरु कर दिया है। आप कुछ ही लोगों को हमेशा बेवकूफ बना सकते हैं।'

यह भी पढ़ें- 5 साल से पाक की जेल में बंद है यह भारतीय, 4 मई को होगा रिहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+