Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अपने लुक को लेकर 'दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की' हुई ट्रोल, लोग कर रहे भद्दे कमेंट

Israeli Model Yael Shelbia Trolled: आमतौर पर सोशल मीडिया को किसी भी चीज को कहने यानी अभिव्यक्ति के लिए सबसे बेहतरीन जरिया माना जाता है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो जानबूझकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है इजराइली मॉडल येल शेलिबिया (Yael Shelbia) के साथ। इन दिनों उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही कई लोग उनकी फोटो पर भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं।

कौन हैं येल शेलिबिया?

कौन हैं येल शेलिबिया?

येल शेलिबिया को आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की के नाम से भी बुला सकते हैं। उन्होंने 2020 में टीसी कैंडलर के '100 मोस्ट ब्यूटीफुल फेसेस ऑफ द ईयर' में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस कैंडलर में दुनियाभर की खूबसूरत लड़कियों की लिस्ट जारी होती है। इससे पहले वो 2019 में दूसरे, जबकि 2018 में तीसरे नंबर पर भी रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने किम कार्दशियन की केकेडब्ल्यू ब्यूटी और काइली जेनर की स्किनकेयर रेंज के लिए मॉडलिंग भी किया है। खास बात तो ये है कि एक मॉडल होने के अलावा वो इजरायल की वायुसेना के साथ भी काम करती हैं।

अब कहा जा रहा Ugly Queen

अब कहा जा रहा Ugly Queen

द सन से बात करते हुए शेलिबिया ने बताया कि जब हाल ही में उन्होंने टीसी कैंडलर के '100 मोस्ट ब्यूटीफुल फेसेस ऑफ द ईयर' में पहला स्थान प्राप्त किया तो सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। एक ओर उनकी तारीफ हजारों लोगों ने की, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जो उनको भद्दी शक्ल का कहने लगे। इसके अलावा उन्होंने शेलिबिया को ट्रोल करने के लिए #UglyQueen (बदसूरत रानी) का इस्तेमाल किया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, उनके लुक पर अब भी कई लोग गंदे कमेंट कर रहे हैं।

सही मायने में सुंदरता क्या?

सही मायने में सुंदरता क्या?

शेलिबिया ने कहा कि उनको नफरत फैलाने वाले लोगों के कमेंट से फर्क नहीं पड़ता है। बड़ी संख्या में लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर पर उनको सम्मान मिल रहा है। वो उन लोगों के ऊपर ध्यान ही नहीं देती जो गंदे कमेंट करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एक व्यक्ति को जो सुंदर बनाता है वो है दयालुता और विनम्रता। इसके अलावा सबसे बड़ी चीज होती है पॉजिटिविटी।

अरबपति को कर रहीं डेट

अरबपति को कर रहीं डेट

उन्होंने बताया कि उनका जन्म इजरायल के एक छोटे शहर में रहने वाले यहूदी परिवार में हुआ था। जब वो 16 साल की थीं, तो उन्होंने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर डाले। इसी दौरान एक स्थानीय फोटोग्राफर ने उसे देखा और उन्हें फोटोशूट में शामिल होने को कहा। इसके बाद से वो मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं। आपको बता दें कि शेलिबिया इन दिनों अमेरिकी अरबपति व्यवसायी सुमेर रेडस्टोन के पोते 36 वर्षीय ब्रैंडन कोरफ को डेट कर रही हैं, जबकि उनकी उम्र सिर्फ 19 साल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+