इजराइल ने ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के बड़े अधिकारी को मिसाइल हमले में मारा, क्या करेगा बौखलाया ईरान?

Iranian Revolutionary Guard official killed in Israeli strike on Damascus: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ताजा रहा है और अब सीरिया समर्थक गठबंधन के एक सुरक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है, कि 20 जनवरी को सीरिया की राजधानी दमिश्क पर इजरायली मिसाइल हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक बड़े अधिकारी की मौत हो गई और अन्य अधिकारी घायल हो गए हैं।

सीरियाई राज्य मीडिया ने ज्यादा जानकारी जारी किए बिना कहा है, कि संभावित इजरायली हमले ने दमिश्क के माज़ेह पड़ोस में एक इमारत को निशाना बनाया था। सीरिया के अन्य स्थानीय मीडिया ने बताया है, कि सीरिया की राजधानी में विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई है।

israel missile attack on syria

सीरिया में इजराइल का हमला

ईरान समर्थक सीरिया की सरकार और उसके प्रमुख सहयोगियों ने बताया है, कि दमिस्क में एक बहुमंजिला इमारत का इस्तेमाल राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार का समर्थन करने वाले ईरानी सलाहकारों द्वारा किया गया था, और यह पूरी तरह से "सटीक-निशाना" बनाकर हमला किया गया और इजराइली मिसाइल के हमले में बहुमंजिला इमारत पूरी तरह से जमींदोज हो गई।

हालांकि, इज़राइल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

दमिश्क में अल-मोवासत अस्पताल के प्रमुख एस्सम अल-अमीन ने स्थानीय सीरियाई आउटलेट अल-वतन ऑनलाइन को बताया है, कि उनके अस्पताल को शनिवार के हमले के बाद एक शव और एक महिला सहित तीन घायल लोग लाए गये हैं।

फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया, कि हमले में उनके समूह का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ। जबकि, ऐसी रिपोर्ट है, कि हमले के दौरान उस बिल्डिंग में इस्लामिक जिहाद से जुड़े भी कई लोग मौजूद थे।

इजराइल ने सीरिया में ईरान से जुड़े ठिकानों के खिलाफ लंबे समय से बमबारी अभियान चलाया है। लेकिन, गाजा से ईरान समर्थित फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के आतंकवादियों द्वारा इज़राइल पर 7 अक्टूबर के हमले के बाद इजराइली हमले काफी घातक हो चुके हैं।

दिसंबर में, एक इजरायली हमले में ईरान रिवोल्यूशनी गार्ड के दो सदस्य मारे गए थे, जबकि 25 दिसंबर को एक अन्य हमले में एक वरिष्ठ सलाहकार की मौत हो गई थी, जो सीरिया और ईरान के बीच सैन्य समन्वय की देखरेख कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+