'सीरिया के गोलान हाइट्स के कब्जे से पीछे हटे इजरायल', UN में पेश हुए प्रस्ताव का भारत ने किया समर्थन

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव का समर्थन किया है। जिसमें मांग की गई है कि इजरायल के कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स से हट जाए। 91 देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। जिसमें भारत भी शामिल है।

दस्तावेज में कहा गया है कि यूएनजीए ने अपनी मांग दोहराई है कि प्रासंगिक सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुपालन में इजराइल 4 जून, 1967 की सीमा तक सभी कब्जे वाले सीरियाई गोलान से हट जाए। आपको बता दें कि 1967 के युद्ध में इजराइल ने सीरिया से गोलान हाइट्स पर कब्जा किया था।

Israel

91 देशों का प्रस्ताव के पक्ष में और 8 ने खिलाफ मतदान
91 देशों ने संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। जिसमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, चीन, लेबनान, ईरान, इराक और इंडोनेशिया सहित अन्य शामिल हैं। इस बीच, 8 देशों ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, पलाऊ, माइक्रोनेशिया, इजराइल, कनाडा और मार्शल द्वीप समूह ने इसके खिलाफ मतदान किया। वहीं, यूक्रेन, फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, बेल्जियम, जापान, केन्या, पोलैंड, ऑस्ट्रिया और स्पेन सहित 62 देशों ने भाग नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+