मोसाद से कितना अलग है शिन बेट? इजरायल पर हमास के हमले से पहले भी कई बार फेल हो चुकी है ये ताकतवर एजेंसी
7 अक्टूबर को हमास के हमलों में 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हमास के आतंकी 240 से ज्यादा इजरायली नागरिकों को अपने साथ बंधक बनाकर गाजा पट्टी भी लेकर गए थे। इसके बाद से इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है।
हमास द्वारा इजराइल पर किए बर्बर हमले के 3 सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी इजराइल में खुफिया एंजेंसियों की विफलताओं को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। रविवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने खुफिया प्रमुखों पर कटाक्ष करते हुए उन्हें हमास के हमले का जिम्मेदार ठहराया था।

सिक्योरिटी फोर्सेज और इंटेलीजेंस हेड्स को जिम्मेदार ठहराते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने किसी ने भी हमले से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं दी थी। हालांकि भारी आलोचनाओं के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर लिया था और इसके लिए माफी भी मांगी थी।
हालांकि इन सबके बीच सबसे अधिक चर्चा शिन बेट एजेंसी की हो रही है। आमतौर पर जहां इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के बारे में परी दुनिया जानती है, शिन बेट के बारे में कम ही लोगों को मालूम है।
इजराइल में अमन सैन्य खुफिया है, मोसाद इसकी विदेशी जासूसी एजेंसी है और शिन बेट आंतरिक सुरक्षा संभालती है। शिन बेट दुनिया की सबसे शानदार खुफिया एजेंसी में शुमार मोसाद की तरह ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि शिन बेट देश के अंदर दुश्मनों का खात्मा करती है और मोसाद इजराइल के बाहर यानी दूसरे देश में घुसकर अपने दुश्मनों का सफाया करती है।
शिन बेट को अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो यानी कि FBI के समकक्ष माना जाता है। ये इजराइल के प्रधानमंत्री, अन्य शीर्ष नेताओं, राष्ट्रीय एयरलाइन की सुरक्षा और घरेलू और विदेशी दोनों संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा करता है।
शिन बेट को 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्ज़ाक राबिन की हत्या के लिए भी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद इसके प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया था। इस बार भी इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार ने हमास के हमले को न रोक पाने की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है।
हालांकि इससे पहले शिन बेट को तब भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब 1980 के दशक में यह पता चला कि शिन बेट के एजेंटों ने एक अपहृत बस के सिलसिले में पकड़े गए दो फिलिस्तीनियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस खुलासे पूरे फिलिस्तीन में बवाल मच गया था और यही से पहले इंतिफादा की शुरुआत हुई थी।
यहूदी वर्चुअल लाइब्रेरी वेबसाइट के अनुसार, अमन को सैन्य खुफिया निदेशालय के रूप में जाना जाता है। इसका नेतृत्व ख़ुफ़िया प्रमुख अहरोन हलीवा करते हैं। इजराइल रक्षा बलों के सबसे पुराने विभागों में से एक, इसकी स्थापना इजराइल के गठन के तुरंत बाद की गई थी।
जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, इसका काम खुफिया जानकारी प्रदान करना है जो सरकार को देश को सुरक्षित रखने में मदद करती है। इजराइल 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले का बदला लेने के लिए इजराइली इंटेलिजेंस एजेंसी शिन बेट ने नई यूनिट बनाई है।
इस यूनिट का नाम 'निली' रखा गया है। ये एक हिब्रू शब्द है। इस यूनिट में फील्ड ऑपरेटर और सीक्रेट एजेंट्स दोनों ही शामिल हैं। द यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, ये यूनिट खासतौर पर नुखबा (हमास की मिलिट्री के अंदर एक स्पेशल कमांडो यूनिट) के सदस्यों को टारगेट करने के लिए शुरू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications