इजरायल PM की होने वाली पहली बहू कौन? जंग के बीच बेटे Avner की टली शादी, बेतुके बयान से भड़के लोग
Who is Netanyahu Family Bahu Amit Yardeni: इजरायल में ईरान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के बेटे अवनेर नेतन्याहू की शादी स्थगित होने की खबर ने सुर्खियां बटोरी हैं। इस बीच, नेतन्याहू की एक टिप्पणी ने देश में भारी विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने परिवार के 'बलिदान' की तुलना युद्ध में जान गंवाने वालों से की, जिसे जनता ने असंवेदनशील बताकर उनकी कड़ी आलोचना की।
द गार्जियन के अनुसार, बीर शेवा के सोरोका अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद नेतन्याहू ने कहा, 'हम सभी को व्यक्तिगत नुकसान उठाना पड़ता है, मेरा परिवार भी इससे अछूता नहीं है। मेरे बेटे अवनेर को मिसाइल खतरों के कारण दूसरी बार अपनी शादी टालनी पड़ी। यह उनकी मंगेतर और मेरी पत्नी सारा के लिए भी नुकसान है।' उन्होंने आगे कहा कि युद्ध में कई लोग मारे गए हैं और परिवार अपने प्रियजनों के लिए शोक मना रहे हैं।

नेतन्याहू के बयान पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इस बयान को जनता ने युद्ध के दर्द को कमतर आंकने वाला माना। सोशल मीडिया पर आलोचना तेज हो गई। अनात अंगरेस्ट, जिनके बेटे मतान को 7 अक्टूबर, 2023 के हमास हमले के बाद से गाजा में बंधक बनाया गया है, ने ट्वीट किया, 'मैं 622 दिनों से गाजा की काल कोठरी में हूं।' कई लोगों ने नेतन्याहू के बयान को युद्ध के पीड़ितों के प्रति असंवेदनशील करार दिया।
अवनेर की शादी पर क्यों हो रहा विवाद?
अवनेर नेतन्याहू (Avner Netanyahu) और उनकी मंगेतर अमित यार्डेनी (Amit Yardeni) की शादी पहले नवंबर 2024 में होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे टाल दिया गया। अब यह 16 जून, 2025 को होनी थी, लेकिन मिसाइल खतरों के कारण इसे फिर स्थगित कर दिया गया। शादी रोनित फार्म (Ronit Farm) में होनी थी, जहां भव्य आयोजन की योजना थी। हालांकि, विपक्षी समूहों ने इस आयोजन के खिलाफ विरोध की योजना बनाई है। युद्ध के बीच यह शादी राजनीतिक बहस का विषय बन गई है। कुछ का मानना है कि अवनेर को अपनी शादी का अधिकार है, जबकि अन्य इसे युद्ध के समय में फिजूलखर्ची मानते हैं।
Who is Amit Yardeni: कौन हैं अमित यार्डेनी?
27 वर्षीय अमित यार्डेनी, जो जल्द ही नेतन्याहू परिवार की बहू बनने वाली हैं, एक प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। पेटा टिकवा के पास मोशाव माजोर (Moshav Mazor) में पली-बढ़ीं, यार्डेनी ने केफर हयारोक हाई स्कूल से पढ़ाई की और 2015 में इजरायली सेना में भर्ती हुईं। उन्होंने IDF (इजरायली डिफेंस फोर्सेज) इंटेलिजेंस कोर में तकनीकी परियोजना प्रबंधक के रूप में सेवा दी। सेना के बाद, उन्होंने रीचमैन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की।
यार्डेनी का सबसे बड़ा जुनून क्लाइंबिंग है, जिसे उन्होंने 13 साल की उम्र से शुरू किया। उन्होंने अपनी यूनिवर्सिटी की क्लाइंबिंग टीम की कप्तानी की और 2021 में निंजा इजरायल (Ninja Israel) में हिस्सा लिया, जहां वे बजर हिट करने वाली तीसरी महिला बनीं। इसके बाद, उन्होंने 21वें मैकाबिया खेलों में इजरायल की निंजा चैंपियन का खिताब जीता।

वर्तमान में, यार्डेनी तेल अवीव में चेक पॉइंट साइबर सुरक्षा कंपनी में शोध दल की अगुआई करती हैं। फरवरी 2025 में, उन्होंने अपनी टीम की एक उपलब्धि साझा की, जिसमें उन्होंने एक मशीन लर्निंग-बेस्ड सोल्यूशन डेवलेप किया, जो दुर्भावनापूर्ण HTML फ़ाइलों को ब्लॉक करता है।

Avner Netanyahu Amit Yardeni Love Story: अवनेर और अमित की प्रेम कहानी
अवनेर ने फरवरी 2022 में अपनी मॉडल मंगेतर नोय बार (Noy Bar) से रिश्ता खत्म किया और कुछ महीनों बाद अमित से मिले। मई 2022 में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर साझा की, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। अवनेर, अपने बड़े भाई यायर (Yair Netanyahu) के विपरीत, हमेशा मीडिया से दूर रहते हैं, और अमित भी निजी जीवन पसंद करती हैं। एक करीबी दोस्त ने कहा, 'उनका रिश्ता हमेशा सुर्खियों से दूर रहा।'
(सोर्स- मीडिया इनपुट)
ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: ईरान ने दागा सबसे दर्दनाक बम, सालों तक रहेगी दहशत, धरी रह गई इजरायल की धमकी












Click it and Unblock the Notifications