Israel attacks Iran: तेहरान समेत कई ईरानी शहरों पर इजराइल का हमला, भीषण बमबारी, किसे बनाया गया निशाना?

Israel attacks Iran: शनिवार को सुबह-सुबह जवाबी हमले में इजराइल ने ईरान पर हमला किया है और दावा किया है, कि उसने इजराइल पर पिछले दिनों तेहरान के हमलों के जवाब में सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। यह हमला तेहरान के हमले के बाद तनाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर किया गया है।

वहीं, इजराइल के अभियान से परिचित एक सूत्र के मुताबिक, इजराइल ईरान पर हमलों की दूसरी लहर चला रहा है। इससे पहले, ईरानी राज्य मीडिया ने स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह तेहरान में कई विस्फोटों की सूचना दी है। एक निवासी ने सीएनएन को बताया है, कि वह "धमाकों की दूर से आई आवाज से जागी" और पूरे दिन शहर में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की भारी मौजूदगी के बारे में बताया।

Israel attacks Iran

वहीं, हमले के बाद ईरान और इराक ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। ईरान और इराक के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए, सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। नोटिस के अनुसार, बंद करने की अवधि शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे तक है।

इजराइल के अधिकारियों ने कहा है, कि शनिवार की सुबह-सुबह ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला करने का इजराइल का फैसला ऐसे हमले की प्रकृति और दायरे के बारे में अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल के भीतर कई हफ़्तों तक चली चर्चा के बाद आया है। आखिरकार, इजरायल ने सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमला करने का फैसला किया। एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि वे ऐसे लक्ष्य थे "जो खतरा पैदा करते थे या खतरा पैदा कर सकते थे।"

दूसरे इजराइली अधिकारी ने इस फैसले को "बहुत मेहनत से निर्णय लेने की प्रक्रिया" का नतीजा बताया। इस प्रक्रिया में अमेरिकी अधिकारियों के साथ कई दौर की सलाह-मशविरा भी शामिल था, जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच फ़ोन कॉल भी शामिल थी। इजराइली अधिकारियों ने अभी तक सैन्य ठिकानों की संख्या और प्रकृति के बारे में अतिरिक्त विवरण नहीं बताया है, लेकिन ऑपरेशन समाप्त होने के बाद इजराइली सेना से अतिरिक्त विवरण साझा करने की उम्मीद है।

हमले को लेकर ईरान से क्या रिपोर्ट है?

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने "सूचित स्रोतों" का हवाला देते हुए बताया है, कि ईरान, देश पर इजराइल के हमलों का "जवाब देने के लिए तैयार है"। IRGC से संबद्ध एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है, कि इसमें "कोई संदेह नहीं है" कि इजराइल को "किसी भी कार्रवाई का उचित जवाब मिलेगा"।

ईरानी अधिकारियों का कहना है, कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज़ें एयर डिफेंस सिस्टम की तरफ से इजराइली हमलों के खिलाफ हस्तक्षेप की हैं। ये ड्रोन पर गोलीबारी करने वाले एंटी-एयरक्राफ्ट हैं। ईरान ने कहा है, कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि इनमें से ज्यादातर ड्रोन हमले हैं, मिसाइल या विमान नहीं।

लेकिन सवाल यह है, कि इन्हें कहां से लॉन्च किया गया है, इजराइल से या कहीं और से? क्योंकि आमतौर पर, इन हवाई वाहनों की रेंज ज़्यादा नहीं होती। ईरानी अधिकारी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दे रहे हैं, वे कह रहे हैं कि किसी भी सैन्य मार्ग पर सार्थक तरीके से हमला नहीं हुआ है।

वहीं, तेहरान विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर फ़ोआद इज़ादी ने अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट में कहा है, कि ईरानी विश्लेषकों का मानना ​​है, कि इजराइल अभी ईरान के साथ पूर्ण युद्ध के लिए तैयार नहीं है। इजादी ने कहा, "मुझे लगता है कि इजराइल ईरान के खिलाफ़ एक बड़े युद्ध की योजना बना रहा है, लेकिन इस समय नहीं।" उन्होंने कहा, कि "याद रखें, कि लेबनान के साथ ऐसा हुआ था। इजराइलियों ने एक साल की तैयारी के बाद लेबनान पर हमला किया। उन्होंने गाजा में नरसंहार शुरू किया। उन्होंने इसे जारी रखा और फिर गाजा में नरसंहार शुरू करने के 11 महीने बाद उन्होंने लेबनान पर हमला करना शुरू कर दिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+