इजराइल ने हिज्बुल्लाह के सेन्ट्रल कमांड सेंटर को उड़ाया, हथियार बनाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री पर भीषण बमबारी
Israel strikes Hezbollah: इजराइल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और एक भूमिगत हथियार निर्माण इकाई पर भीषण हमला किया है। इजराइल रक्षा बल (IDF) ने कहा है, कि उसने हवाई हमले करने से पहले लोगों को निकालने के आदेश दिए थे।
सेना ने एक बयान में कहा, "आज सुबह आईएएफ (इजराइली वायु सेना) ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के एक कमांड सेंटर और एक भूमिगत हथियार कार्यशाला पर खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया।"

वहीं, लेबनान के सरकारी मीडिया ने रविवार की सुबह हारेट हरेक में दो और हदाथ में एक इजराइली हमले की खबर दी है, ये सभी हमले हिज्बुल्लाह के दक्षिणी बेरूत के गढ़ दहियाह में हुए हैं।
'युद्धक विमानों ने शहर पर 7 बार हमला किया'
इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में अलग-अलग हमले किए, जिसमें हिज़्बुल्लाह के तीन प्रमुख कार्यकर्ता मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान हिज़्बुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य अल-हज्ज अब्बास सलामेह, संचार विशेषज्ञ रेडा अब्बास औदा और हथियार निर्माण इकाई में काम करने वाले अहमद अली हुसैन के रूप में हुई है।
आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा है, कि युद्धक विमानों ने नबातियेह शहर पर सात बार हमला किया, जिसमें एक रिहायशी इमारत भी शामिल है, बचावकर्मी अभी भी मलबे के नीचे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। एनएनए ने कहा कि "इजरायली सैनिकों ने मैस अल-जबल के तराश इलाके को उड़ा दिया" एक सीमावर्ती गांव जहां हिज्बुल्लाह ने इजराइली सैनिकों के साथ संघर्ष किया था। कहा गया है, कि ये हमले "अत्यधिक विस्फोटक पदार्थों से" किए गये । एनएनए ने कहा कि सैनिकों ने पास के ब्लिडा गांव में कब्रिस्तान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
लेबनान ने इजराइल पर दागे 30 रॉकेट्स
वहीं, लेबनान की तरफ से इजराइल में 30 रॉकेट्स दागे गये हैं। रॉकेट दागे जाने की घटना तब हुई जब अपर गैलिली क्षेत्र में दोपहर करीब 12:30 बजे (09:30 GMT) शत्रु विमानों के सायरन सक्रिय हो गए। सेना ने कहा, कि कुछ प्रक्षेपास्त्रों को एयर डिफेंस ने रोक दिया और अन्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकलकर्मी कई आग बुझाने का काम कर रहे हैं। इससे पहले, सेना ने उत्तरी इजरायली क्षेत्र में दर्जनों अन्य रॉकेट हमलों की सूचना दी थी।
वहीं, फिलिस्तीनी एन्क्लेव के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, उत्तरी गाजा के शहर पर इजराइली हमले के बाद मलबे के नीचे कुल 87 लोग मारे गए हैं या लापता हैं। इसमें कहा गया है कि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइली सेना ने कहा कि वह रिपोर्ट की जांच कर रही है।
गाजा पट्टी ने कहा है, कि इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की है, और वे हवाई और तोपखाने के हमलों में आवासीय इमारतों को भी नष्ट कर रहे हैं और हजारों लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है, कि अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीनी क्षेत्र पर इजरायइल के युद्ध की शुरुआत के बाद से 42,603 लोग मारे गए हैं और 99,795 घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, मृतकों की संख्या में पिछले 24 घंटों में हुई 84 मौतें शामिल हैं। यह संख्या संभवतः इससे कहीं ज्यादा है, क्योंकि गाजा पट्टी में नष्ट हो चुकी इमारतों के विशाल मलबे में लगभग 10,000 शव दबे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications