Israel-Iran War: अली खामेनेई के भतीजे ने की ईरान में बगावत शुरू!, पहलवी के बेटे से मिलाया हाथ
Israel-Iran War: इजराइल ईरान युद्ध का अब दूसरा हफ्ता शुरू चुका है। ईरान के सु्प्रीम लीडर खामेनेई परिवार के भीतर ही अली खामेनेई के शासन को खत्म करने के लिए एक चौंकाने वाली चिंगारी देखी जा रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निर्वासित भतीजे महमूद मोरादखानी ने बुधवार को उत्तरी फ्रांस में अपने घर से एक इंटरव्यू में कहा कि वह युद्ध के समर्थक नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि ईरान में इस्लामी गणराज्य का पतन ही वास्तविक शांति का एकमात्र रास्ता है। मोदारखनी ने कहा, "इस शासन को खत्म करने के लिए कुछ भी करना ज़रूरी है। "अब जब हम इस चरण पर हैं, तो यह करना ही उचित होगा।"
कहां रहता है खामेनेई का भतीजा?
1986 में महमूद मोरादखानी ईरान से भागकर फ्रांस आ गए थे, और तब से ही अपने चाचा के सत्तावादी शासन के मुखर आलोचक रहे। मोरादखानी ने आगे कहा कि इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण ईरान में उनके नेटवर्क से उनका संपर्क टूट गया है, लेकिन उनका मानना है कि शासन के कमज़ोर होता हुआ देखकर कई ईरानी नागरिक खुश हैं। उन्होंने कहा, जितनी जल्दी यह खत्म हो जाए, उतना ही अच्छा है। इसका अंत इस्लामिक गणराज्य के खातमे होने के साथ होना चाहिए। अन्यथा, यह एक बेकार की हार होगी, और मुझे अभी भी यह लगता है कि यह शासन ईरानी लोगों से इस बगावत का बदला लेगा।

ईरान के पूर्व शासक के बेटे बना रही वापसी का मन
ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद रेजा पहलवी के बेटे रेजा पहलवी ने अपने सोशल मीडिया पर शासन बदलाव का आह्वान किया है। उन्होंने दावा किया कि 'खामेनेई किसी डरे हुए चूहे की तरह अंडरग्राउंड हो गए हैं। अब इस्लामिक गणराज्य अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि ईरानियों को ईरान को पुनः हासिल करना चाहिए। ईरान में जो शुरू हुआ है, वह अब बदला नहीं जा सकता। भविष्य उज्जवल है और हम इतिहास के इस तीखे मोड़ से साथ मिलकर गुजरेंगे।' रेजा शाह ने आगे कहा कि 'खामेनेई ने हालात पर से नियंत्रण खो दिया है। 46 वर्षों से ईरानी जनता के खिलाफ छेड़े गए युद्ध का अंत इस शासन के अंत से ही होगा।'
इजरायल में ईरान ने किए बड़े हमले
इज़रायली सेना ने गुरुवार की सुबह कहा कि वह तेहरान और ईरान के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इज़रायली वायु सेना ने एक्स पर इस बात की पुष्टि की, कि उसने "तेहरान और अन्य क्षेत्रों में नए से हमलों की शुरुआत की है, लेकिन इस पोस्ट में टारगेट के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई। ये हमले तब हुए जब इज़रायल ने कहा कि उसने गुरुवार की सुबह ईरान से लॉन्च किए गए एक ड्रोन को रोक दिया था। वहीं ईरान ने भी इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए, जिसमें तेल अवीव के पब्लिक हॉस्पिटल सोरोक और रामत गन में स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग को निशाना बनाया है। इसमें बड़ी जनहानि की आशंका है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications