Israel Iran War: ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, जंग के बीच दिखाया शांति का रास्ता, जानें क्या कहा
Israel Iran War: ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने हाल ही में चल रहे ईरान-इज़रायल-अमेरिका तनाव के बीच एक अहम बयान दिया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि ईरान शांति चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है और कई देश इस संकट को रोकने के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने कहा कि कुछ देशों ने अब इस टकराव को खत्म करने के लिए मीडिएशन शुरू किया है। उनके मुताबिक ईरान हमेशा क्षेत्र में स्थायी शांति का समर्थक रहा है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर देश की इज्जत, स्वतंत्रता और संप्रभुता को चुनौती दी जाती है, तो ईरान अपनी रक्षा करने में कोई हिचक नहीं दिखाएगा।

युद्ध के बीच पहला जुमा कैसा रहा?
वहीं इस युद्ध के बीच ईरान में की राजधानी तेहरान में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर दिखाई दिए। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला शुक्रवार था, जब देशभर में सामूहिक जुमे की नमाज़ पढ़ी गई। खासतौर पर केंद्रीय तेहरान और आसपास के इलाकों में बड़ी भीड़ देखी गई। लोग समूहों में नमाज़ पढ़ने के लिए घरों से निकलकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में जमा हुए। यह नज़ारा दिखाता है कि जंग के बीच भी आम लोग धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।
जंग के बीच एकजुटता की कोशिश
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी मीडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं दिखाई दीं। इनमें से कई लोग काले कपड़े पहने हुए थे और उनके हाथों में ईरान के झंडे भी थे। लोग राजधानी की Grand Mosque of Imam Khomeini के बाहर बने खुले मैदान की ओर जाते नजर आए, जहां जुमे की नमाज़ का आयोजन किया गया था। इन तस्वीरों और वीडियो को ईरान के सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिससे पता चलता है कि जंग के बीच देश के अंदर एकजुटता दिखाने की कोशिश भी हो रही है।
कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के ड्रोन हमले
इसी बीच ईरान की सेना ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। ईरानी फोर्सेस ने कहा कि उन्होंने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, सेना ने बताया कि पिछले कुछ घंटों में उनकी जमीनी सेना ने बड़ी संख्या में विनाशकारी ड्रोन लॉन्च किए। इन ड्रोन का टारगेट कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस थे। साथ ही चेतावनी दी गई कि आने वाले घंटों में भी इस तरह के हमले जारी रह सकते हैं। इस बयान से साफ है कि अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच चल रहा यह संघर्ष अभी और तेज हो सकता है।
इजरायल पर दागी बैलेस्टिक मिसाइल
ईरानी फोर्सेस ने ये बी दावा किया है कि उन्होंंने हाल ही में इजरायल की तरफ कुछ बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। हालांकि इजरायल ने कहा कि ईरान से एक भी बैलेस्टिक मिसाइल के इजरायल नहीं पहुंची है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications