Israel-Iran War: ईरान की सेना, ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करेगा इजराइल, अमेरिका से आई सबसे बड़ी चेतावनी
Amid rising tensions, Israel may retaliate against Iran's military and energy infrastructure following recent missile attacks. The situation remains volatile as diplomatic warnings escalate.
Israel-Iran War: एनबीसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि इस महीने की शुरुआत में ईरानी मिसाइल हमले के जवाब में इजराइल उसकी सेना और ऊर्जा संयंत्रों पर हमला कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है, कि इजराइल ने तेहरान के सैन्य और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को लक्ष्य बना लिया है।
यह खुलासा तब किया गया है, जब इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को मिटाना शुरू कर दिया है और इजराइली हमले की आशंका के बीच ईरान ने डिप्लोमेटिक चैनलों के जरिए अमेरिका और अरब देशों को चेतावनी दी है, कि अगर इजराइल हमला करता है, तो ईरान की प्रतिक्रिया विनाशक होगी।

ईरान पर इजराइल का हमला पक्का!
इजराइल ने बार-बार कहा है, कि वह 1 अक्टूबर को ईरान के मिसाइल हमले का जवाब देगा, जिसे गाजा और लेबनान में इजराइल के सैन्य अभियानों और हमास और हिज्बुल्लाह नेताओं की हत्याओं के प्रतिशोध में शुरू किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों ने कहा है, कि मौजूदा योम किप्पुर अवकाश के दौरान जवाब दिया जा सकता है।
फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है, कि इजराइल परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाएगा या हत्याएं करेगा, लेकिन नाम नहीं छापने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारियों ने एनबीसी को ये जानकारियां दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा है, कि इजराइल ने इस बारे में अंतिम फैसला नहीं लिया है, कि कैसे और कब कार्रवाई करनी है।
इस बीच, हिज्बुल्लाह ने रविवार को कहा है, कि वह दक्षिणी लेबनान के राम्या गांव में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे इजराइली बलों से लड़ रहा है। इजराइल ने यह भी कहा है, कि लेबनान से आए पांच प्रक्षेपणों को वायु सेना ने रोक दिया है।
इजराइल की सेना ने कहा है, कि वह दक्षिणी लेबनान में "आतंकवादी ढांचे" को नष्ट करने के लिए अभियान जारी रखे हुए है। उसने कहा, "पिछले एक दिन में, IAF (वायु सेना) ने लेबनान और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के लगभग 200 ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें आतंकवादी सेल, लॉन्चर, एंटी-टैंक मिसाइल पोस्ट और आतंकवादी बुनियादी ढांचे वाली जगहें शामिल हैं।"
इजराइल ने हाल के हफ्तों में अपने सैन्य अभियानों को तेज कर दिया है और दक्षिणी लेबनान, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और बेका घाटी पर बमबारी की है, जिसमें हिज्बुल्लाह के कई शीर्ष नेता मारे गये हैं। हिज्बुल्लाह ने भी अपनी ओर से इजराइल में रॉकेट दागे हैं।
लेबनान की सरकार के अनुसार, इजराइल के विस्तारित सैन्य अभियान ने 12 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित किया है और पिछले एक साल से जारी लड़ाई में 2100 से ज्यादा लोग मारे गये हैं और 10,000 घायल हुए हैं। मृतकों में नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं किया गया है, लेकिन इसमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
इजराइली हमलों पर अमेरिका ने जताई चिंता
पेंटागन ने कहा है, कि अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के साथ बातचीत में उन रिपोर्टों के बारे में "गहरी चिंता" व्यक्त की, जिनमें कहा गया है, कि इजराइली बलों ने हाल के दिनों में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की चौकियों पर गोलीबारी की है और इजराइल से उनकी और लेबनानी सेना की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
शांति मिशन यूनिफिल ने कहा है कि गुरुवार से तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच शांति सैनिक घायल हुए हैं, जिसकी भारत ने भी निंदा की है। जबकि, ईरान ने इजराइली हमले के जवाब में धमकी दी है, कि अगर हमला होता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान, तेल उत्पादक मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर संघर्ष में फंस जाएंगे।
इराक में इस्लामिक प्रतिरोध ने रविवार को एक बयान में कहा है, कि उसने फिलिस्तीनी लोगों और लेबनान के समर्थन के तहत ड्रोन के साथ इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में एक सैन्य स्थल को निशाना बनाया है। इसने कहा है, कि वह इजरायल के गढ़ों के खिलाफ हमलों को बढ़ाता रहेगा।
गाजा में युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल में हमास के बर्बर हमलों के बाद शुरू हुआ था, जिसमें इजराइल के आंकड़ों के मुताबिक, 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उग्रवादी समूह हमास को खत्म करने के उद्देश्य से गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान में 42,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं और गाजा एन्क्लेव बर्बाद हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications