Israel Iran War: अमेरिकी बेस पर ईरानी ड्रोन का तांडव, 'रूस की दी खुफिया जानकारी', अमेरिका ने लगाए आरोप
Israel Iran War: इजरायल-अमेरिका बनाम ईरान की ये जंग अपने छठवें दिन और तेज हो गई। इजरायल ने ईरान के अलग-अलग शहरों को निशाना बनाया और कई जगहों पर बमबारी की। दूसरी तरफ ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल के ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान ने दावा किया कि उसने इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। लेकिन इन सब से इतर अमेरिका ने रूस पर बड़े आरोप लगाए हैं।
रूस पर खुफिया जानकारी देने का आरोप
अमेरिका की तरफ से आरोप लगाया कि रूसी सेनाएं इस युद्ध में ईरान की मदद कर रही हैं। यूएस ने कहा कि ईरान को हर कुछ समय में रूस की तरफ से खुफिया जानकारी पहुंचाई जा रही है जिससे उन्हें ईरान में ऑपरेशन चलाने में मुश्किल हो रही है। हालांकि अमेरिका ने ये नहीं बताया कि उनके इस आरोप का आधार क्या है? लेकिन अमेरिका ने ये जरूर बताया कि रूस, ईरान को अमेरिकी विमानों, सैन्य ठिकानों, हथियारों और रियल टाइम स्थिति की जानकारी दे रहा है।

अमेरिकी बेस पर हमला
अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए इस आरोप के कुछ देर पहले ईरानी ड्रोन ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तबाही मचाई। इराक के एरबिल इलाके में बने अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी ड्रोन्स कहर बनकर बरसे और काफी नुकसान पहुंचाया। शायद यही वजह है कि अमेरिका रूस पर खुफिया जानकारी देने का आरोप लगा रहा है। रूस ने अमेरिका के इन आरोपों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, पर स्वभाविक है कि वह इन आरोपों का खंडन कर सकता है।
हथियार डाल दे ईरानी सेना, मिलेगी सुरक्षा- ट्रंप
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सेना को युद्ध के बीच एक प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति ने कहा कि ईरानी सेना अपने हथियार डाल दे। अगर ईरानी सेना ऐसा करती है तो उसे अमेरिका की तरफ से सुरक्षा दी जाएगी। दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिका के इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया न देकर अपना रुख साफ कर दिया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications