इजरायल को गाजा के बेगुनाहों की जान लेने का हक नहीं : बराक ओबामा

obama
गाजा। इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर हवाई हमला ग्यारहवें दिन भी जारी है। इस हमले में अब मरने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

अब तक वहां 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से ज्यादातर आम नागरिक बताए जा रहे हैं। लिहाजा, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए इजरायल को चेतावनी दी है कि आम नागरिक पर हमला कर खून बहाने का उसे कोई अधिकार नहीं है।

ओबामा ने दी चेतावनी

ओबामा ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतांयाहू से बात करते हुए यह साफ किया कि फिलिस्तीनी आतंकियों के खिलाफ खड़े इजरायल के लिए अमेरिका का समर्थन हमेशा रहेगा। लेकिन, अमेरिका दोनों ओर के आम नागरिकों को पहुंच रही क्षति की निंदा करता है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 40,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को इस हमले के दौरान बेघर होना पड़ा है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शनिवार को फिलिस्तीन के प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए कहा कि वह हमास और इजरायल के बीच मध्यस्तता करने की कोशिश कर रहे हैं। मून ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता इजरायल और फलस्तीन के बीच चल रही हिंसा को रोकना है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इजरायल को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है। लेकिन इसके साथ जवाब में गाजा पर किए जा रहे भीषण हवाई हमले की अंतर्राष्ट्रीय तौर पर निंदा की जा रही है।

गौरतलब है कि इजरायल बीते 11 दिनों से गाजा पट्‌टी पर हवाई हमले कर रहा है, लेकिन वह अभी तक हमास को रॉकेट दागने से रोकने में नाकाम रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+