Israel Hamas War: पीएम नेतन्याहू की फ्रांस, स्पेन के नेताओं से बात, बोले- हमास को खत्म करना जरूरी
Israel Hamas War: गाजा में इजराइल की जवाबी कार्रवाही के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, स्पेनिश प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज़ और डच प्रधान मंत्री मार्क रूटे सहित कई नेताओं के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
इजराइल ने हमास के हमले के बदले में कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राष्ट्रपति अन्य देशों से भी समर्थन जुटा रहे हैं। रविवार को उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, स्पेनिश प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज़ और डच प्रधान मंत्री मार्क रूटे सहित कई नेताओं के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आतंका संगठन हमान को खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई। नेतन्याहू ने कहा कि "आतंकवादी समूह" की सेना को खत्म करना इजराइल का लक्ष्य है।

इजरायली पीएम के कार्यालय ने रविवार को एक्स पर आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट किया। जिसमें कहा गया कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, स्पेनिश प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज़ और डच प्रधान मंत्री मार्क रूटे सहित कई नेताओं के साथ बातचीत की। टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में पीएम नेतन्याहू ने हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को खत्म करने के लिए लोगों की एकता और दृढ़ संकल्प के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि हमास पर इजरायल की जीत पूरी दुनिया के लिए एक जीत होगी।
इजरायली पीएम के कार्यालय ने कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन और डच प्रधान मंत्री मार्क रूटे दो दिवसीए दौरे पर इजराइल आएंगे और वे पीएम नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। वहीं इससे पहले नेतन्याहू ने शनिवार को अपने इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात की थी। मेलोनी से बातचीत के दौरान पीएम नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, "हमें इस बर्बरता को हराना है। यह लड़ाई सभ्यता की ताकतों और "राक्षसी बर्बर" लोगों के बीच है, जिन्होंने निर्दोष लोगों, बच्चों की हत्या की, अंग-भंग किया, बलात्कार किया, सिर काटे और जला दिया।"
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी इजराइल का दौरान कर चुके हैं। हमास को घेरने की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम कोशिशों के बीच इजरायल की गाजा में कार्रवाई जारी है। युद्ध भयावह रूप लेता जा रहा है। इजराइली सेना ने गाजा में हमले और तेज करने की चेतावनी दी है। हमास खत्म करने के उद्देश्य से इजरायली सेना गाजा में अब तक 100 से अधिक ठिकानें तबाह कर चुकी है।
वहीं दूसरी ओर इजराइल अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर भी हमास से लड़ने के लिए समर्थन जुटा रहा है। इस बीच सऊदी अरब के एक राजकुमार तुर्की बिन फैसल अल सऊद ने इस युद्ध के लिए हमास और इजरायल को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि फैसल ने कहा कि "इस संघर्ष में कोई नायक नहीं हैं, केवल पीड़ित हैं"। फैसल ने कहा कि ऐसे में यहां नागरिक विद्रोह सामने आ सकता है। भारत में अंग्रेजों का शासन का इसका एक उदाहरण हो सकता है। जहां नागरिक विद्रोह ने ब्रिटिश और पूर्वी यूरोप में सोवियत साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications