Israel Hamas War: इजरायल के खतरनाक हवाई हमले से डरा हमास, सभी बंधकों को छोड़ने को तैयार, रखी ये शर्त

हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके साथ ही कई लोगों को बंधक बना लिया था। इजरायल ने अब हमास को नेस्तनाबूद करने का संकल्प ले लिया है तो हमास सभी बंधकों को सशर्त छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि अगर इजरायल बमबारी करना बंद करता है तो हम सभी बंधकों को छोड़ देंगे।

एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि अगर इजरायल गाजा पर बमबारी बंद कर दे तो सभी बंधकों को तुरंत रिहा कर दिया जाएगा।

इजरायल के बमबारी से डरा हमास, सभी बंधकों को छोड़ने को तैयार

अस्पताल में हवाई हमले के बाद बैकफुट पर आया हमास

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इजरायली सेना गाजा पट्टी में अपने सैन्य हमलों को रोक देती है तो हमास अधिकारी एक घंटे के भीतर सभी बंधकों को मुक्त करने के लिए तैयार है। हमास की तरफ से यह पेशकश तब आई है, जब इजरायल ने एक अस्पताल को निशाना बनाकर उस पर हवाई हमला कर दिया। हमले में 500 लोग मारे गए। इसके बाद हमास ने इजरायल को एयर स्ट्राइक रोकने की पेशकश की है।

हमले में मारे गए 500 लोग, गाजा स्वास्त्य मंत्रालय का दावा

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को गाजा सिटी अस्पताल में एक इजरायली हवाई हमले में 500 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि एक इजरायल ने आश्रय के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्कूल को भी निशाना बनाया है। गाजा सुरक्षा प्रमुख ने अल-जजीरा टेलीविजन पर कहा कि अल-अहली अल-अरबी अस्पताल में 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 500 लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- इजरायल पहुंचे जर्मन चांसलर, बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन के लिए जताया आभार, बोले- पूरा विश्व हमें सपोर्ट करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+