Israel-Hamas War: युद्ध का 24वां दिन, Gaza में भारी तबाही, नेतन्याहू बोले- दुश्मनों को IDF चुन- चुनकर मारेगी
Israel-Hamas War: इजरायल में इस महीने 7 अक्टूबर को हमास के हमले में हुए भीषण नरसंहार के बाद गाजा में इजरायल लगातार आतंकी संगठन को खत्म करने में जुटा है। इजरायल और हमास के बीच पिछले 24 दिनों से युद्ध जारी है। इस बीच गाजा में भीषण तबाही हुई है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आईडीएफ हमास के खात्मे के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इजरायल अपने निर्णय से पीछे हटने वाला नहीं है।
हमास के कई ठिकानों को इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने तबाह कर दिया है। कई हमास लड़ाकों को पकड़ा गया है। वहीं बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन के कई सदस्य अब बंकरों और शिफा अस्पताल में छिपे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलिस्तीन में हमास के लड़ाके नागरिकों को अपनी ढाल के रुप में इस्तेमाल कर रहे हैं। वे रिहायशी इलाकों में अस्पतालों और बंकरों के बीच छिपे हैं।

ऐसे में इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इजरायली रक्षा बल (IDF) फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ युद्ध के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। अब इजरायल के दुश्मनों का चुन- चुन कर खात्मा किया जाएगा। नेतन्याहू ने कहा कि आईडीएफ ने "जमीन के ऊपर और जमीन के नीचे जहां कहीं भी दुश्मन छिपकर बैठे होंगे, उन सबको एक-एककर नष्ट करने" की कसम खाई है।
इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 7 अक्टूबर हमास हमले को याद किया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि उनका देश बेहतर भविष्य के वादे को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। नेतान्याहू ने कहा, "...जब तक हम बर्बरता के खिलाफ खड़े नहीं होंगे ये खत्म नहीं होगा। ऐसे में इजरायल बर्बरता का समना करने के लिए मजबूती के साथ खड़ा है।"
नेतन्याहू ने का कि गाजा में एक निर्णायक मोड़ में संघर्ष चल रहा है। ये नेताओं और राष्ट्रों के लिए बेहद अहम है। इजरायल ही नहीं यह सभी देशों के लिए निर्णय लेने का समय है कि क्या हम भविष्य के लिए लड़ने को तैयार हैं या अत्याचार और आतंक के सामने आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। अब निश्चिंत रहें, इजराइल लड़ेगा। 7 अक्टूबर से इजराइल युद्ध में है। इजराइल ने इस युद्ध की शुरुआत नहीं की। इजराइल यह युद्ध नहीं चाहता था। लेकिन इजराइल यह युद्ध जीतेगा।"












Click it and Unblock the Notifications