सीरिया पर फिर मिसाइल हमला, क्या इजरायल को रोक पाएंगे ईरान-सीरिया और हिज्बुल्लाह?
अक्टूबर में सीरिया पर हवाई हमले के बाद एक साथ ईरान की सेना इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स, हिज्बुल्लाह और सीरिया की असद सरकार की सेना ने इजरायल के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने की धमकी दी थी।
दमस्कस, नवंबर 17: सीरिया से चल रहे तनाव के बीच इजरायल मे सीरिया में मिसाइलों से हमला किया है, जिसकी पुष्टि सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने की है। सीरिया की सरकारी समचार एजेंसी सना ने कहा है कि, इजरायली डिफेंस फोर्स ने मंगलवार रात दमिश्क के दक्षिण में एक खाली इमारत की ओर गोलान हाइट्स से दो मिसाइलें दागीं हैं, जिनमें से एक मिसाइल को मार गिराया गया। (सभी तस्वीर फाइल)

सीरिया पर हमला
हालांकि, सीरियाई समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि, इजरायल के मिसाइल हमले में सीरिया को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि, मिसाइलों को किसी विमान से दागा गया था या सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें थीं। इससे पहले भी इजरायल ने सीरिया के अंदर एक एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था, जिसमें सीरिया के दो सैनिक घायल हो गये थे, वहीं सीरिया में कई घर तबाह हो गये थे। एक सैन्य सूत्र ने सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी सना को बताया कि, सीरिया के मध्य और तटीय क्षेत्र में बिल्डिंग्स को निशाना बनाते हुए बेरूत के उत्तर से इजरायल ने हवाई हमला किया था। वहीं, सीरिया ने कहा कि, एक मिसाइल को इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया है। सीरियाई सूत्रों की प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि हमलों ने पश्चिमी सीरिया में होम्स और तट पर टार्टस के पास के स्थानों को निशाना बनाया गया था।

कुछ लोगों के घायल होने की खबर
हालांकि, सीरिया ने किसी भी नुकसान से इनकार किया है, लेकिन लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, सीरियाई वायु रक्षा द्वारा इजरायली मिसाइलों को रोकते वक्त उसके मलबे की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई है और कई घरों को काफी नुकसान पहुचा है। पिछले हफ्ते जब इजरायल ने हवाई हमला किया था, उस वक्त इजरायल के निशाने पर होम्स के पास शायरात एयरबेस के पास मौजूद कुछ स्थल थे। वहीं, रिसर्च एंड एजुकेशन सेंटर ने अक्टूबर में बताया था कि, सीरिया के शायरात एयरबेस में ईरान के ड्रोन को ट्रांसफर किया गया है और माना जा रहा है कि, ईरानी ड्रोन को ध्वस्त करने के लिए इजरायल लगातार सीरिया को निशाना बना रहा है।

सीरिया पर बार-बार हमला
सीरियाई राज्य समाचार एजेंसी सना के अनुसार, उस हवाई हमले से एक हफ्ते से भी कम समय में एक कथित इजरायली हवाई हमले ने दमिश्क के दक्षिण-पश्चिम में जक्या क्षेत्र में एक साइट को निशाना बनाया था, जिससे वहां पर काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, विपक्षी मीडिया ने बताया है कि, इजरायल उन्हीं ठिकानों पर हमला कर रहा है, जहां पर ईरानी मदद मौजूद है। इससे पहले अक्टूबर में अक्टूबर महीने में मध्य सीरिया के पलमायरा के पास इजरायल ने भीषण हमला किया था, जिसमें कई लोग मारे गये थे और फिर उसके बाद ईरान की तरफ से कठोर प्रतिक्रिया दी गई थी। जिसको लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, इजरायली हमले में मारे जाने वाले सभी सैनिक, ईरान के थे और सीरिया में ऑपरेशन को अंजाम देने आए थे, लेकिन पहले ही उन्हें इजरायल ने उड़ा दिया और उसी वजह से ईरान की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई गई थी।

इजरायल को कड़ी चेतावनी
आपको बता दें कि, अक्टूबर में सीरिया पर हवाई हमले के बाद एक साथ ईरान की सेना इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स, हिज्बुल्लाह और सीरिया की असद सरकार की सेना ने इजरायल के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने की धमकी दी थी। इन तीनों ने एक साथ धमकी देते हुए कहा था कि, इजरायली हमले का कड़ा जबाव दिया जाएगा। हिज्बुल्लाह से संबंधित मीडिया संस्थान ने कहा था कि, इजरायली हमले मे ईरान के कई लोग मारे गये हैं और घायल हुए हैं। आपको बता दें कि, पिछले एक साल में सीरिया में इजरायली हमले काफी तेज हो गए हैं और इजरायल लगातार सीरिया में मिसाइल हमले करता रहता है। हालांकि, पिछले कुछ समय से सीरिया ने इजरायली मिसाइलों को नष्ट करना शुरू कर दिया है, जिसके बाद इजरायल ने अपनी रणनीति बदलते हुए सीरिया के ऊपर एयरस्ट्राइक करना शुरू कर दिया है।

इजरायल-सीरिया संबंध
आपको बता दें कि, सीरिया में बसर-अल-असद की सरकार को रूस का समर्थन हासिल है और अमेरिका का कहना है बसर-अल-असद ने धोखे से धांधली के जरिए चुनाव जीता है। आपको बता दें कि, बसर-अल-असद इस साल देश में आधे हिस्से में हुए चुनाव में फिर से राष्ट्रपति चुने गये हैं और विरोधियों का आरोप है कि, चुनाव में विपक्ष के किसी भी नेता को हिस्सा नहीं लेने दिया गया। इसके साथ ही सीरिया की मदद ईरान करता है और हिज्बुल्ला समूह, जिसे इजरायल एक आतंकवादी संगठन मानता है, वो भी सीरिया के जरिए इजरायल पर हमला करने की फिराक में रहता है। हिज्बुल्ला को ईरान का समर्थन हासिल है, लिहाजा इजरायल लगातार सीरिया में अपने ऑपरेशंस चलाता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications