'दिवाली में बंधक बनाए गए लोगों के लिए एक दीया जलाएं', इजराइल-हमास जंग के बीच राजदूत ने की खास अपील
इजराइल और हमास के बीच जंग के 32 दिन पूरे हो चुके हैं। हमास की तरफ से अब तक इजराइली बंधकों को रिहा नहीं किया गया है। इस बीच भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है।
नाओर गिलोन ने कहा है कि हम दीवाली पर राम के लिए दिए जलाते हैं, लेकिन इस साल हमारे 240 लोग हमास की कैद में है, उनके लिए उम्मीद के दिए जलाएंगे।

एक्स पर अपने पोस्ट में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलॉन ने कहा, "भगवान राम के लौटने के उपलक्ष्य को याद करते हुए दीया जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर हमारे करीबियों के लौटने की उम्मीद में भी एक दीया जलाया जाए।"
उन्होंने आगे कहा कि इजराइल ने हफ्तों तक इंतजार किया और नागरिकों को दक्षिण की ओर जाने को कहा, लेकिन हमास ने नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया।
240 of our loved ones have been held hostage by #HamasTerrorists for a month.
— Israel in India (@IsraelinIndia) November 8, 2023
Every #Diwali, we celebrate Lord Ram's return by lighting Diyas.
THIS #Diwali2023 we invite you to light a Diya 🪔 in the hope of having our loved ones return 🫶🏼
Tag us and share your photos using… pic.twitter.com/281xfx4Xa1
गौरतलब है कि बीते सात अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायली क्षेत्र पर हमला बोल दिया था, इस हमले में जहां 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, वहीं हजारों लोग घायल हुए।
इसके साथ ही हमास ने कई इजराइली और विदेशियों समेत 240 लोगों को बंधक बना लिया। हमास ने अभी भी 240 लोगों को अपनी कैद में रखा है। इस हमले के बाद से इजराइल गाजा में घुसकर जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
इस बीच गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक के आंकड़े बताए हैं। अधिकारियों के मुताबिक संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10569 हो गई है। मरने वालों में 4324 बच्चे शामिल हैं।
ये संख्या सात अक्टूबर से जारी संघर्ष में अब तक मारे गए लोगों की है। 7 अक्टूबर को हमास ने इसराइल पर हमला किया था। इसराइली सेना के मुताबिक इस हमले में करीब 1400 लोगों की मौत हुई थी और हमास के लड़ाके 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाकर साथ ले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications