इजराइल ने दक्षिणी गाजा में हमास लीडर के घर को घेरने का किया दावा, क्या आज मारा जाएगा गाजा का 'लादेन'?

Israel-Hamas War: इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है, कि इजराइली सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में हमास नेता याह्या अल-सिनवार के घर को घेर लिया है। याह्या अल-सिनवार को हमास का लादेन कहा जाता है और अगर वो मारा जाता है, तो ये हमास के लिए सबसे बड़ा झटका माना जाएगा। इसके साथ ही, रिपोर्ट है, कि याह्या अल-सिनवार कहीं भाग ना पाए, इसके लिए दक्षिणी गाजा में इजराइल भारी बमबारी कर रहा है।

नेतन्याहू के हवाले से कहा गया है, कि "पिछली रात मैंने कहा था, कि हमारी सेना गाजा पट्टी में कहीं भी जा सकती है।" उन्होंने कहा, कि "वे इस समय सिंवर के घर को घेर रहे हैं। हो सकता है, कि उसका घर उसका किला न हो और वह भाग सकता है, लेकिन उसे पकड़ने में हमें कुछ ही समय लगेगा।''

Israel-Hamas War

घिर गया याह्या अल-सिनवार

नेतन्याहू का वीडियो बयान इसराइल की सेना के यह कहने के बाद आया है, कि वह पहली बार दक्षिणी गाजा के सबसे बड़े शहर के केंद्र में आगे बढ़ी है।

जबकि, दक्षिणी गाजा पट्टी के निवासियों ने कहा है, कि इजरायली टैंक सिनवार के घर के पास देखे गये हैं, लेकिन यह ज्ञात नहीं है, कि याह्या अल-सिनवार अपने घर में है या नहीं। क्योंकि, एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने कहा है, कि उसका मानना है कि हमास के कई नेता और लड़ाके, भूमिगत सुरंगों में छिपे हुए हैं।

इजरायली सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी को यह कहते हुए नोट किया गया है, कि सिनवार "जमीन के ऊपर नहीं है, वह भूमिगत है।" लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया, कि इजरायल उसे कहां मानता है। उन्होंने कहा, "हमारा काम सिनवार को ढूंढना और उसे मारना है।"

इज़रायली सेना ने यह भी कहा है, कि खान यूनिस में उसके विशेष बलों ने हमास लड़ाकों की रक्षा पंक्ति को तोड़ दिया है।

इजराइल के खिलाफ यूएन चीफ का बड़ा एक्शन

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में इजराइली हमले के बीच "मानवीय तबाही" के बारे में सुरक्षा परिषद को चेतावनी देने के लिए शायद ही कभी इस्तेमाल की गई शक्ति का इस्तेमाल कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को अनुच्छेद 99 का इस्तेमाल करते हुए अपने सदस्यों से गाजा में तत्काल मानवीय युद्धविराम की मांग करने का आग्रह किया है।

बुधवार तक, गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में मरने वालों की संख्या 16,200 से ज्यादा हो गई है, जबकि 42,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99 में कहा गया है, कि महासचिव, परिषद को उन मामलों के बारे में सूचित कर सकते हैं, जो उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों को लिखे उनके पत्र में कहा गया है, कि दो महीने के युद्ध के बाद गाजा की मानवीय व्यवस्था ध्वस्त होने का खतरा है, जिसने "भयानक मानवीय पीड़ा, शारीरिक विनाश और सामूहिक आघात" पैदा किया है, और उन्होंने नागरिकों को अधिक नुकसान से बचाने की मांग की है।

वहीं, एपी के अनुसार, इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है, कि उनके सुरक्षा मंत्रिमंडल ने मानवीय संकट और घिरे क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले दक्षिणी हिस्से में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए गाजा पट्टी में ईंधन की छोटी डिलीवरी को मंजूरी दे दी है।

ऐसा कहा जाता है कि ईंधन की "न्यूनतम मात्रा" हमास के खिलाफ युद्ध के प्रबंधन के प्रभारी तीन सदस्यीय प्राधिकरण द्वारा तय की जाती है। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है, कि दक्षिणी गाजा पट्टी के लिए शिपमेंट को "समय-समय पर" मंजूरी दी जाएगी, जहां गाजा की अधिकांश आबादी मौजूद है।

यह फैसला तब आया है, जब इज़राइल को बड़े पैमाने पर नागरिक हताहतों से बचने के लिए गाजा को सहायता बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+