इजरायल: बेंजामिन नेतन्‍याहू की चुनावी रैली पर मिसाइल हमले की कोशिश, बाल-बाल बचे पीएम

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू की चुनावी सभा के दौरान एक मिसाइल को गाजा पट्टी से दागा गया है। नेतन्‍याहू जिस समय इजरायल के शहर एश्‍केलॉन में चुनावी रैली कर रहे थे उसी समय हमला हुआ और इस हमले के बाद उन्‍हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। इजरायल के टीवी चैनलों की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

Recommended Video

    Israel: गाजा से Rocket दागने की आवाज सुन मंच छोड़ कर भागे Benjamin Netanyahu। वनइंडिया हिंदी
    israel.jpg

    सितंबर में भी हुई थी ऐसी घटना

    इजरायल की मिलिट्री ने बताया के बुधवार को यह हमला हुआ। जिस जगह पर हमला हुआ है वह फिलीस्‍तीन बॉर्डर से करीब 12 किलोमीटर ही दूर है। इजरायली मिलिट्री ने बताया कि रॉकेट को इरॉन ड्रोन और डिफेंस इंटरसेप्‍टर की मदद से गिरा दिया गया। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे हमास का हाथ हो सकता है। इजरायली मिलिट्री का कहना है कि हमास के इस्‍लामिक आतंकियों के पास छोटे हथियार हैं। मिलिट्री की तरफ से कहा गया है कि पिछले माह से दो दिनों तक हमास की तरफ से लगातार दो दिनों तक फायरिंग की गई थी। इजरायल के टीवी चैनलों की तरफ से जो फुटेज सामने आई है उसमें साफ नजर आ रहा है कि नेतन्‍याहू को उनके बॉडगॉर्ड्स उन्‍हें सुरक्षित जगह पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्टर्स की तरफ से बताया गया है कि सायरन बजते ही उन्‍हें सुरक्षित जगही पर ले जाया गया। इस तरह यह दूसरी घटना है जिसमें नेतन्‍याहू बाल-बाल बचे हैं। इससे पहले सितंबर में एश्‍डॉड में जिस समय पीएम एक रैली में थे उसी समय इसी तरह का एक रॉकेट लॉन्‍च किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+