रॉकेट हमले के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में की एयर स्ट्राइक, हमास के कई ठिकाने किए ध्वस्त

यरूशलम। Israel Air Strike on Gaza Strip: इजरायल एयर फोर्स ने गाजा पट्टी में शनिवार देर रात बड़ी एयरस्ट्राइक की। इजरायल एयरफोर्स के इस हमले में हमास की एक मिलिट्री पोस्ट, कई भूमिगत ठिकाने, रॉकेट बनाने का कारखाना तबाह कर दिए गए। इजरायल रक्षा बल (IDF) ने जानकारी देते हुए बताया कि ये कार्रवाई फिलिस्तीनी क्षेत्र से रॉकेट हमले के जवाब में की गई।

Gaza Strip

शुक्रवार देर शाम इजरायल के एश्केलॉन शहर और गाजा पट्टी से सटे बॉर्डर वाले इलाकों में रेड के सायरन बजने लगे। आईडीएफ ने बताया कि फिलिस्तीनी क्षेत्र से 2 रॉकेट दागे गए थे जिसे इजरायल के ड्रोम एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया।

आईडीएफ ने ट्विटर पर लिखा "गाजा की तरफ से इजरायल के ऊपर दागे गए रॉकेट के जवाब में इजरायल एयर फोर्स ने हमास आतंकी संगठन को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की। इस कार्रवाई में रॉकेट बनाने की साइट, कई भूमिगत निर्माण और एक मिलिट्री पोस्ट ध्वस्त की गई है।"

क्रिसमस की शाम हुआ हमला

इसके पहले हमले की जानकारी देते हुए आईडीएफ ने ट्वीट किया था कि "जब दुनिया में परिवार क्रिसमस ट्री के पास बैठे हुए होंगे दक्षिणी इजरायल के लोग बम से बचने के लिए शेल्टर में भाग रहे हैं। अभी-अभी गाजा से इजरायल की तरफ दो रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल डिफेंस सिस्टम ने दोनों रॉकेट को ध्वस्त कर दिया है।"

गाजा पट्टी पर चरमपंथी सुन्नी गुट हमास का नियंत्रण है जो फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना के लिए सशस्त्र संघर्ष कर रहा है। इजरायल ने अभी तक फिलिस्तीन को स्वतंत्र राज्य का दर्जा नहीं दिया है। इजरायल हमास को आतंकी संगठन मानता है और गाजा पट्टी से इजरायल पर होने वाले किसी भी हमले के लिए हमास को जिम्मेदार मानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+