अफगानिस्तान में आईएस ने किया फिदायीन हमला, 3 की मौत, 24 लोग घायल
काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद में स्थित एक जेल में रविवार की शाम को आतंकियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आत्मघाटी काम हमलावर ने अचानक से यहां हमला कर दिया है। हमलावरों ने कई लोगों को गोलियों से भून दिया। जानकारी के अनुसार इस हमले में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग इस हमले में घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की जान गई है, लेकिन अभी तक मरने वालों की स्पष्ट संख्या सामने नहीं आ सकी है। इस हमले की इस्लामिक स्टेट ने जिम्मेदारी ली है।

नागरहार प्रांत के गवर्नर अताउल्ला खोगयानी ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार शाम को अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह हमला जलालाबाद में हुआ है। बता दें कि तालिबान ने शुक्रवार को ईद-अल-अदहा के मौके पर तीन दिन के युद्ध विराम का फैसला लिया था। तालिबान ने इस हमले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है। गुरुवार को भी लोगर प्रांत में फिदायीन हमला हुआ था, जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हुए थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications