ISIS ने अफगानिस्तान में मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली, कहा- हमने शिया मुस्लिम को बनाय निशाना
ISIS ने अफगानिस्तान में मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली, कहा- हमने शिया मुस्लिम को बनाय निशाना
काबुल, 09 अक्टूबर: आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान (ISIS-K) ने अफगानिस्तान में मस्जिद में हुए बम धमाके की जिम्मेदारी ली है। शुक्रवार (08 अक्टूबर) को उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज में एक मस्जिद पर आत्मघाती बम से हमला हुआ, जिसमें अब तक कम से कम 55 लोगों के मारे जाने और दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। ये हमला शिया मुस्लिम नमाजियों से भरी मस्जिद में साजिश के तहत की गई। मारे गए सभी लोग शिया मुस्लिम थे। इस्लामिक स्टेट ने अपने जारी बयान में कहा भी है कि हमारे हमलावरों ने शिया उपासकों की भीड़ को निशाना बनाया है।
Recommended Video

अपने टेलीग्राम चैनलों पर जारी एक बयान में जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट के एक सहयोगी ने कहा कि उसके आत्मघाती हमलावर ने विशेष रूप से एक मस्जिद के अंदर जमा हुए शिया उपासकों की भीड़ को निशाना बनाया और वहां एक विस्फोट किया। आईएस से जुड़ी अमाक न्यूज एजेंसी ने कुंदुज प्रांत में मजिस्द में दोपहर की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले की घटना के कुछ घंटे बाद इस दावे की जानकारी दी है।
#BREAKING Islamic State group claims Afghanistan mosque attack: statement pic.twitter.com/FFx1wQ7vIr
— AFP News Agency (@AFP) October 8, 2021
इस्लामिक स्टेट समूह ने पहला बयान जारी करने के कुछ देर बाद फिर से एक बयान जारी किया। जिसमें उसने कहा, हमले का अपराधी एक उइगर मुस्लिम था।
इस आतंकवादी संगठन ने अक्टूबर 2017 में इसी तरह का आत्मघाती हमला काबुल के पश्चिम में एक शिया मस्जिद पर की थी। उस बमबारी में कम से कम 56 लोग मारे गए थे और 55 अन्य घायल हो गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने भी तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया है और सदस्यों को अपने रैंक से भर्ती करने का प्रयास किया है।












Click it and Unblock the Notifications