इराक के चार शहरों पर आतंकियों का कब्जा, सेना ने हथियार डाले

Iraq Massacre
बगदाद। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लीवेंट (आईएसआईएल) के तीन हजार से ज्यादा आतंकवादियों ने मिलकर इराक के पांच शहरों पर कब्जा कर लिया है। यह सब हुआ महज एक सप्ताह के भीतर जिसमें इराक की सेना आतंकवादियों के सामने बौनी नजर आयी। ओसामा बिन लादेन के अल-कायदा का इतना खौफ कभी देखने को नहीं मिला जितना आईएसआईएल का इस वक्त इराक में है।

जी हां आईएसआईएल के लड़ाकों ने इराक के पांच शहरों पर कब्जा कर लिया है, जिनमें मोसूल और तिरकित प्रमुख हैं। लगातार एक के बाद एक शहर पर गोलेबारूद से हमला करते हुए आतंकवादी एक-एक कर अन्य शहरों में आगे बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि इराक की सेना इन आतंकियों के सामने बौनी नजर आ रही है।

आईएसआईएल ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर कुछ भयावह तस्वीरें भी अपलोड कीं, जिनमें इराक में नरसंहार होते हुए दिखाया गया है। आव वो तस्वीरें नीचे स्लाइडर में देख सकेंगे।

क्या कर रहा अमेरिका

चूंकि पिछली जंग में अमेरिका के करीब 4500 सैनिक मारे गये थे और 32 हजार सैनिक विकलांग हो गये थे, लिहाजा इस बार अमेरिका ने अपनी सेना इराक भेजने से साफ मना कर दिया है। हालांकि अमेरिका आतंकियों से निबटने के लिये हवाई हमले करने की तैयारी में है, जिसके लिये अपना एक युद्धपोत समुंदर में उतार भी दिया है।

इरान का अमेरिका को समर्थन

अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को इरान ने भी अपना समर्थन दिया है। इराक के समर्थन के कारण दुनिया भर में शिया और सुन्नी समुदायों के बीच जंग होने के आसार बन चुके हैं, हालांकि इराक का कहना है कि वो धार्मिक स्थल करबला और नजफ को बचाये रखने के लिये यह सब कर रहा है। अब तस्वीरों में देखें क्या हो रहा इराक में।

इराक में नरसंहार

इराक में नरसंहार

नरसंहार की ये तस्वीरें आतंकवादियों ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कीं।

एक लाइन में खड़ाकर भून डाला गोलियों से

एक लाइन में खड़ाकर भून डाला गोलियों से

इराक का खौफनाक मंजर कुछ ऐसा है, जहां एक लाइन में लोगों को खड़ाकर भून डाला गोलियों से भून डाला।

इराक सेना में भर्ती

इराक सेना में भर्ती

इराक में सेना ने वॉलेंटियर्स को भर्ती के लिये आमंत्रित किया है। बिना किसी ट्रेनिंग के यहां सैनिकों को बड़े-बड़े हथ‍ियार दिये जा रहे हैं, ताकि आतंकियों का सामना कर सकें।

आतंकवादियों का कब्जा

आतंकवादियों का कब्जा

इराक के पांच शहरों पर आतंकियों का कब्जा हो चुका है।

तेल कुंएं खतरे में

तेल कुंएं खतरे में

इराक में कच्चे तेल के कुएं खतरे में आ गये हैं। अगर आतंकी संगठनों ने इन पर कब्जा कर लिया तो भारत समेत कई देशों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जायेंगे।

आईएसआईएल के ख‍िलाफ नारेबाजी

आईएसआईएल के ख‍िलाफ नारेबाजी

इराक में जगह-जगह आईएसआईएल के ख‍िलाफ नारेबाजी की जा रही है।

इराक में नरसंहार

इराक में नरसंहार

नरसंहार की ये तस्वीरें आतंकवादियों ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+