आइएसआइएस ने गला काट की अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले की हत्या
बगदाद। इराक और सीरिया में अपनी पकड़ मजबूत करने वाले आतंकी संगठन आइएसआइएस की ओर से मंगलवार को एक खतरनाक वीडियो किया है जिसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे उसने कितनी निर्दयता के साथ अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले की हत्या कर दी है।

आइएसआइएस ने करीब दो वर्षों पहले सीरिया में जेम्स को किडनैप किया था। साइट इंटेलीजेंस ग्रुप की ओर से एक ट्रांसक्रिप्ट रिलीज कर जानकारी दी गई है कि आइएसआइएस ने गला रेत कर जेम्स को मार डाला है।
हालांकि अभी तक इस वीडियो की वैधानिकता की पुष्टि नहीं की गई है और यह वीडियो यू-ट्यूट पर पोस्ट कर दिया गया है। यह वीडियो चार मिनट और 40 सेकेंड का है। इस वीडियो का टाइटल है 'ए मैसेज टू अमेरिका।'
वीडियो में साफ दिख रहा है कि फोले को उसी तरह का नारंगी रंग का जंपसूट पहनाया गया है जो अमेरिका अपने यहां की ग्वांतनामो बे में कैद कैदियों को पहनाता है।
यह वीडियो आइएसआइएस की ओर से दी गई उस चेतावनी के बाद आया है जिसमें उसने अमेरिका को कहा था कि अगर उसने इराक पर हवाई हमले बंद नहीं किए तो उसके नागरिकों और सैनिकों पर बड़ी आफत आ सकती है।
40 वर्षीय फोले एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट थे और ग्लोबपोस्ट नाम के ऑनलाइन पब्लिकेशन के लिए बोस्टन में कार्यरत थे। इसके अलावा वह न्यूज एजेंसी एजेंस फ्रांस-प्रेस के लिए भी लिखते थे।
फोले 22 नवंबर 2012 को सीरिया से अचानक गायब हो गए थे। उन्हें उन कई अमेरिकियों के साथ बंधक बनाकर रखा गया था जिनके परिवार वालों को न्यूज को ब्लैकआउट करने के लिए कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications